26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिट्रेनें पलटाने की साजिश की तो अब एनआईए लेगी खबर, रेल मंत्री...

ट्रेनें पलटाने की साजिश की तो अब एनआईए लेगी खबर, रेल मंत्री ने बता दिया क्या है प्लानिंग

Published on

नई दिल्ली

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि रेलवे प्रशासन तोड़फोड़ की संभावित कोशिशों को लेकर सतर्क है। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कई राज्यों में प्रशासन एवं पुलिस के साथ बातचीत कर रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार (रेलवे की) सुरक्षा संबंधी खतरों को अत्यंत गंभीरता से ले रही है। वैष्णव ने कहा कि जो भी कोई ऐसी दुर्घटना कराने की कोशिश करेगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह हमारा संकल्प है।

एनआईए भी जांच में शामिल
वैष्णव ने कहा कि रेलवे का पूरा प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। सभी राज्य सरकारों के साथ, राज्यों के पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) के साथ, गृह सचिवों के साथ लगातार संवाद किया जा रहा है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) भी इसमें शामिल है। जयपुर पहुंचने के बाद वैष्णव ने मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। अधिकारियों ने वैष्णव की इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया।

रूफ प्लाजा का निरीक्षण
अधिकारियों के अनुसार, मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने राजस्थान में रेलवे सुविधाओं के विस्तार के संबंध में चर्चा की। वैष्णव ने जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर बने ‘रूफ प्लाजा’ का भी निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री ने कि प्लाजा शहर के दो हिस्सों को जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि गांधी नगर रेलवे स्टेशन का प्लाजा देश में इस तरह की पहली परियोजनाओं में से एक है। रेल मंत्री का शाम 4 बजे सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर ‘कवच’ तकनीक युक्त एक इंजन पर सवार होने और 45 मिनट का सफर तय कर इंदरगढ़ स्टेशन तक जाने का कार्यक्रम भी है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...