10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराजनीति‘अगर ध्रुवीकरण की कोशिशें सफल होती हैं तो यह दुख की बात...

‘अगर ध्रुवीकरण की कोशिशें सफल होती हैं तो यह दुख की बात होगी’, चुनाव परिणाम से पहले पी. चिदंबरम का बड़ा बयान

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रही पार्टियों के बीच पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने इंडियन एक्सप्रेस से अपनी पार्टी के प्रचार अभियान, इंडिया ब्लॉक की संभावनाओं और अन्य मुद्दों पर बात की।पी. चिंदबरम से जब पूछा गया कि अब चुनाव सामप्त हो चुके हैं तो आप इस पूरे अभियान और मुद्दों को कैसे देखते हैं? इस सवाल के जवाब में चिंदबरम ने कहा कि भाजपा के अभियान की पहचान प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं द्वारा 21 अप्रैल के बाद लगातार दिए गए भाषणों से हुई, जिसमें मुसलमानों के खिलाफ नफरत और विभाजनकारी भावना फैलाई गई।

उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक अभियान की पहचान संविधान को बचाने, लोकतंत्र को बचाने और आरक्षण सहित अनुसूचित जातियों/जनजातियों और पिछड़ों के कठिन परिश्रम से प्राप्त अधिकारों को बचाने पर केंद्रित थी।

आपने अभियान को परिभाषित करने वाले व्यापक भाषणों को रेखांकित किया है। लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर आपकी क्या अपेक्षाएं हैं? इसको लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर ध्रुवीकरण की कोशिशें सफल हो जाती हैं तो यह दुख की बात होगी। वहीं दूसरी ओर, अगर संविधान और लोकतंत्र को बचाने की कोशिशें सफल हो जाती हैं तो यह बड़ी राहत की बात होगी।

एग्जिट पोल में भाजपा की शानदार जीत की भविष्यवाणी की गई है? इसको लेकर पी चिदंबरम ने कहा कि मैं एग्जिट पोल पर टिप्पणी नहीं करता। मुझे 2004 के एग्जिट पोल याद हैं।

इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भविष्यवाणी की है कि गठबंधन को 295 सीटें मिलेंगी? क्या आप इस पर भरोसा करते हैं? इस सवाल के जवाब में चिदंबरम ने कहा कि मैं बैठक में मौजूद नहीं था। कांग्रेस अध्यक्ष ने (एनसीपी-एसपी प्रमुख) शरद पवार, (एसपी प्रमुख) अखिलेश यादव और (आरजेडी नेता) तेजस्वी यादव जैसे नेताओं के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद… अगर उन्होंने यह बयान दिया है, तो मैं एक कांग्रेसी के तौर पर… इसे स्वीकार करता हूं।

आपका वास्तविक आकलन क्या है? क्या कांग्रेस इस बार तीन अंकों का आंकड़ा छू पाएगी? इस सवाल पर कांग्रेस के दिग्गज नेता ने कहा कि मैं कोई आकलन नहीं करता। मैं इससे ज़्यादा या कुछ और नहीं कह सकता। कांग्रेस अध्यक्ष ने जो कहा, वह इंडिया ब्लॉक नेताओं की बैठक के बाद बनी आम सहमति है। एक कांग्रेसी के तौर पर मैं उस आम सहमति को स्वीकार करता हूं।’

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...