4.7 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराजनीतिकेजरीवाल ने फैमिली के साथ किया मतदान, वोटर्स से अपील कर बोले-...

केजरीवाल ने फैमिली के साथ किया मतदान, वोटर्स से अपील कर बोले- तानाशाही के खिलाफ वोट डालें

Published on

नई दिल्ली ,

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को परिवार के साथ मतदान किया. चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिविल लाइंस बूथ पर केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पिता और बच्चों के साथ पहुंचे.वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि लोग ‘तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं. उन्होंने वोटर्स से अपील की कि वे इन मुद्दों के खिलाफ वोट करने के लिए भीषण गर्मी के बावजूद मतदान केंद्रों पर पहुंचें.

केजरीवाल ने कहा कि मेरे पिताजी मेरी पत्नी और मेरे दोनों बच्चों ने वोट किया. मेरी मम्मी आज नहीं आ पाईं, क्योंकि उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब थी. मैंने तानाशाही महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ वोट किया है. उन्होंने कहा कि मैं सभी वोटर से अपील करना चाहता हूं कि गर्मी बहुत है फिर भी घर में ना बैठे और वोट जरूर डालें. तानाशाही के खिलाफ वोट डालें.

बता दें कि दिल्ली में सुबह 11 बजे तक 21.69 फीसदी मतदान हुआ. चांदनी चौक में 18.55%, ईस्ट दिल्ली में 22.41%, न्यू दिल्ली में 19.18%, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में 24.49%, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में 22.67%, साउथ दिल्ली में 21%, वेस्ट दिल्ली में 21.56% मतदान हुआ.

चुनाव अधिकारियों ने कहा कि किसी भी मतदान केंद्र पर तकनीकी खराबी या मतदान शुरू होने में देरी की कोई रिपोर्ट नहीं है. वहीं, नई दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल में वोट डालने गईं सीपीआई (एम) नेता बृंदा करात ने कहा कि वह किसी गड़बड़ी के कारण वोट नहीं डाल सकीं. उन्होंने कहा कि ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की बैटरी खराब हो गई थी, इसलिए मैं वोट नहीं कर सकी लेकिन मैं दोबारा आऊंगी. उन्होंने चुनाव आयोग की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए.

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...