17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिइस्तीफे के बाद घर खाली करेंगे केजरीवाल, 15 दिनों के भीतर छोड़ेंगे...

इस्तीफे के बाद घर खाली करेंगे केजरीवाल, 15 दिनों के भीतर छोड़ेंगे CM आवास

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ऐलान किया कि वह दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे. उन्होंने दिल्ली में समय से पहले चुनाव कराने की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा केजरीवाल रविवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

15 दिनों के भीतर खाली कर देंगे CM आवास
सूत्रों की मानें तो केजरीवाल अपने इस्तीफे के 15 दिनों के भीतर सीएम आवास खाली कर देंगे. हालांकि यह एक प्रोटोकॉल का हिस्सा है. पद से इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री को अपने आवास को 15 दिनों के भीतर खाली करना पड़ता है. बता दें कि दिल्ली में कोई आधिकारिक सीएम आवास नहीं है. मुख्यमंत्री पद पर रहने वाला शख्स जिस घर में रहता है उसे ही ऑफिशियल सीएम आवास के तौर पर देखा जाता है.

‘अगला CM भी AAP से ही कोई होगा’
केजरीवाल पर भारतीय जनता पार्टी उनके आवास को लेकर निशाना साधती रही है. इसके लिए बीजेपी ‘शीशमहल’ शब्द का इस्तेमाल करती आई है. ऐसे में अब अगर केजरीवाल इस्तीफे के बाद अपना वह आवास खाली कर देते हैं जो भाजपा के निशाने पर रहा है तो जनता के बीच AAP इसे अपने पक्ष में भुना सकती है.

सीएम केजरीवाल ने रविवार को कहा कि जब तक लोग उन्हें ‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’ नहीं दे देते, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा कि अगले दो दिन में विधायक दल की बैठक होगी और नए मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा. अगला मुख्यमंत्री भी आम आदमी पार्टी से ही कोई होगा.

‘मैं और सिसोदिया जनता के बीच जाएंगे’
उन्होंने चुनाव आयोग से मांग करते हुए कहा कि फरवरी में चुनाव है. मैं मांग करता हूं कि ये चुनाव महाराष्ट्र के साथ नवंबर में कराए जाएं. केजरीवाल ने कहा कि मेरे इस्तीफा देने के बाद दिल्ली विधानसभा भंग नहीं होगी. आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में नया मुख्यमंत्री चुना जाएगा. इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि इस दौरान मनीष सिसोदिया भी कोई जिम्मेदारी नहीं लेंगे. मैं और सिसोदिया जनता के बीच जाएंगे.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...