14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराजनीतिन रोका न मनाया, एग्जिट प्लान जानते हुए भी BJP ने क्यों...

न रोका न मनाया, एग्जिट प्लान जानते हुए भी BJP ने क्यों नहीं की नीतीश से बात?

Published on

नई दिल्ली

नीतीश कुमार बिहार में एनडीए को छोड़ महागठबंधन के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। भाजपा उनके इस कदम को धोखेबाजी के रूप में देख रही है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि उनकी बार-बार साथी बदलने की आदत के चलते वह अपनी विश्वसनीयता भी खो चुके थे। सिर्फ इतना ही नहीं, भाजपा को नीतीश के हर कदम की जानकारी थी। उसे पता था कि नीतीश साथ छोड़कर जाने वाले हैं, इसके बावजूद भाजपा की तरफ से न तो उन्हें रोकने की कोशिश हुई न ही मनाने का जतन किया गया।

भाजपा का दावा-निभा रहे थे गठबंधन धर्म
हालांकि आज नीतीश के इस्तीफे के बाद बिहार से लेकर दिल्ली तक के नेता हमलावर हैं। लेकिन कल नीतीश के गठबंधन छोड़ने की खबरें सामने आने के बाद भी भाजपा नेताओं ने चुप्पी साध रखी थी। इस बीच बताया गया था कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कुछ अन्य भाजपा नेताओं ने उनसे बात की थी, लेकिन वह उनका मन नहीं बदल सके। एनडीटीवी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि भाजपा गठबंधन धर्म निभा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास 63 और जेडीयू के पास 36 सीटें थीं, इसके बावजूद उन्हें सीएम बनाया गया। फिर भी वो नया साथी तलाश रहे हैं।

भाजपा की ‘बड़े भाई’ रवैये से नाखुश थे नीतीश
हालांकि सरकार बनने के बाद से ही बिहार में भाजपा हमेशा बड़े भाई की भूमिका में रहा। इस बात ने नीतीश कुमार के मन में लगातार चिढ़ बनाए रखी। बताते हैं कि इसके बाद नीतीश के मन में यह डर समा गया कि भाजपा बिहार में महाराष्ट्र जैसा कुछ कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें इस बात का डर था कि भाजपा जेडीयू को तोड़कर नया मुख्यमंत्री बनाएगी, जिसे वो कंट्रोल कर सके।

आरसीपी पर भी था संदेह
नीतीश को संदेह था कि केंद्रीय मंत्रालय में जेडीयू के एकमात्र चेहरे आरसीपी सिंह भाजपा के इशारे पर काम कर रहे थे। गौरतलब है कि जेडीयू ने राज्यसभा में आरसीपी सिंह का कार्यकाल बढ़ाने से इंकार कर दिया था। इसके बाद बीते हफ्ते आरसीपी सिंह ने तमाम आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच जेडीयू छोड़ दी थी। इससे पहले जेडीयू ने उनके ऊपर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए थे।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...