26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिनई सीएम, कैबिनेट में 4 पुराने मंत्री... जानें- आतिशी मंत्रिमंडल में किसको...

नई सीएम, कैबिनेट में 4 पुराने मंत्री… जानें- आतिशी मंत्रिमंडल में किसको मिला कौन सा विभाग

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी ने राज निवास में दिल्ली के 8वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. आतिशी के साथ 5 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली है, जिनमें से 4 पिछली केजरीवाल सरकार में मंत्री थे, जबकि एक नया चेहरा कैबिनेट में शामिल हुआ है.

आतिशी की नई मंत्रिपरिषद में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन, मुकेश अहलावत का नाम शामिल है. इसमें मुकेश अहलावत नया चेहरा हैं. ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई करने वाली आतिशी उस समय पार्टी और पिछली सरकार का बड़ा चेहरा बनकर उभरी थीं, जब अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में थे. कालकाजी से पहली बार विधायक बनीं आतिशी भारत में मुख्यमंत्री का पद संभालने वाली 17वीं महिला और दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं. 43 वर्षीय आतिशी दिल्ली की सबसे कम उम्र की महिला मुख्यमंत्री भी हैं.

आइए जानते हैं कि आतिशी मंत्रिमंडल में किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला है.

– आतिशी, मुख्यमंत्री
1. लोक निर्माण विभाग
2. बिजली
3. शिक्षा
4. हायर एजुकेशन
5. ट्रेनिंग एंड टेक्निकल एजुकेशन
6. जनसंपर्क विभाग
7. रेवेन्यू
8. फाइनेंस
9. प्लानिंग
10. सर्विसेज
11. विजिलेंस
12 वाटर
13 लॉ, न्याय एवं विधायी कार्य, ऐसे सभी विभाग जो किसी मंत्री को विशेष रूप से आवंटित न हों

-सौरभ भारद्वाज, मंत्री
1. शहरी विकास
2. सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण
3. स्वास्थ्य
4. इंडस्ट्री
5. आर्ट, कल्चर एंड लैंग्वेज
6. टूरिज्म
7. सोशल वेलफेयर
8. कॉपरेटिव

– गोपाल राय, मंत्री
1. विकास
2. सामान्य प्रशासन विभाग
3. पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव

– कैलाश गहलोत, मंत्री
1. परिवहन
2. प्रशासनिक सुधार
3. सूचना एवं प्रौद्योगिकी
4. होम
5. महिला एवं बाल विकास

– इमरान हुसैन, मंत्री
1. खाद्य एवं आपूर्ति
2. चुनाव

– मुकेश अहलावत, मंत्री
1. गुरुद्वारा इलेक्शन
2. एससी एवं एसटी
3. लैंड एंड बिल्डिंग
4. लेबर
5. रोजगार

पिछली सरकार में किसके पास कौन सा विभाग था?
पिछली सरकार में आतिशी के पास वित्त, राजस्व, पीडब्ल्यूडी, बिजली और शिक्षा समेत 13 विभाग थे, जबकि केजरीवाल सरकार में गोपाल राय के पास पर्यावरण, विकास और सामान्य प्रशासन विभाग थे. जबकि सौरभ भारद्वाज के पास स्वास्थ्य, पर्यटन, शहरी विकास और अन्य विभाग थे. कैलाश गहलोत के पास परिवहन, गृह और महिला एवं बाल विकास विभाग था, जबकि इमरान हुसैन के पास खाद्य एवं आपूर्ति विभाग था.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...