19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिन घर-जमीन... न कोई ज्वेलरी, फिर भी करोड़पति हैं दिल्ली की नई...

न घर-जमीन… न कोई ज्वेलरी, फिर भी करोड़पति हैं दिल्ली की नई सीएम आतिशी

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है. मंगलवार को आतिशी को विधायक दल का नया नेता चुना गया है. इससे पहले आज आम आदमी पार्टी की विधायक दल की मीटिंग में दो नामों पर चर्चा चल रही थी, जिसमें आतिशी के अलावा कैलाश गहलोत का नाम सबसे आगे था, लेकिन बैठक के दौरान आतिशी के नाम पर अंतिम मुहर लग गई. विदेश से पढ़ी-लिखीं दिल्ली की नई सीएम आतिशी की नेटवर्थ की अगर बात करें, तो ये 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है. आइए जानते हैं उनके पास क्या-क्या है?

नई CM के पास 1.41 करोड़ की संपत्ति
AAP नेता आतिशी ने दिल्ली की कालकाजी साउथ से चुनाव जीता था. उनकी संपत्ति की बात करें तो MyNeta पर शेयर किए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 1.41 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जबकि दिल्ली की करोड़पति मंत्री होने के बावजूद इनके ऊपर कोई भी देनदारी नहीं है. 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने इलेक्शन कमीशन के सामने संपत्ति का ब्योरा पेश किया था. उन्होंने बताया था कि उनके पास कैश करीब 30000 रुपये, जबकि बैंक डिपॉजिट व एफडी मिलाकर कुल 1.22 करोड़ रुपये हैं.

एक LIC पॉलिसी, शेयर बाजार से दूरी
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रहीं आतिशी की ज्यादातर संपत्ति उनके बैंक अकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट में ही है, जबकि करोड़पति होने के बाद भी उन्होंने शेयर बाजार या बॉन्ड बाजार से दूरी बनाई हुई है. आतिशी ने शेयर में कोई निवेश नहीं किया है. हालांकि, उन्होंने एलआईसी का एक प्लान लिया हुआ है. उनके नाम पर 5 लाख रुपये की LIC की हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी है.

आतिशी के पास न घर, न जमीन
साल 2012 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समय राजनीति में कदम रखने वाली आतिशी आम आदमी पार्टी (AAP) की संस्थापक सदस्यों में शामिल हैं. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी पूर्वी दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह BJP के गौतम गंभीर ने हार गई थीं. इसके बाद साल 2020 में पार्टी ने फिर से आतिशी पर विश्वास जताया, तभी से वे दिल्ली के कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक हैं. भले ही आतिशी मार्लेना के पास 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है, लेकिन उनके पास न तो खुद का घर है और न ही उनके नाम पर कोई जमीन है.

ऑक्सफोर्ड से हासिल की मास्टर डिग्री
आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी मार्लेना का जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली में हुआ है. आतिशी की मां का नाम तृप्ता वाही और पिता विजय कुमार सिंह है, जो दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे. आतिशी ने स्कूल के समय में मार्क्स और लेनिन से बनने वाले शब्द ‘मार्लेना’ को अपने नाम के साथ जोड़ दिया था. इसके चलते ही उनका नाम आतिशी मार्लेना पड़ा. पंजाबी राजपूत समुदाय से आती हैं. आतिशी की पढ़ाई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल में हुई, जिसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज से बैचलर डिग्री हासिल की. डीयू से पढ़ाई करने के बाद रोड्स स्कॉलशिप हासिल कर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लंदन से मास्टर्स किया.

 

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...