12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeराजनीतिPM मोदी ने खड़गे को दी जीत की बधाई, BJP नेता ने...

PM मोदी ने खड़गे को दी जीत की बधाई, BJP नेता ने बताया- रिमोट कंट्रोल

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस को 24 साल बाद गांधी परिवार से अलग कोई अध्यक्ष मिला है. पार्टी में आतंरिक चुनावों के जरिए मल्लिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष चुना गया. इस चुनाव में शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच कॉम्पटीशन था. ऐसे में तमाम लोगों ने खड़गे को बधाई दी है तो कुछ लोगों ने इस चुनावी प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए हैं.

पीएम मोदी ने दी खड़गे को बधाई
इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी में मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘फलदायी कार्यकाल’ की कामना की. उन्होंने ट्वीट किया कि मल्लिकार्जुन खड़गे जी को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में मिली नई जिम्मेदारियों के लिए मेरी शुभकामनाएं. उनका आगे का कार्यकाल फलदायी हो.

रिजिजू बोले- उनके पास विजन नहीं

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी खड़गे के अध्यक्ष चुने जाने पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कुछ नहीं होगा. उनके पास विजन, पॉलिसी, प्रोग्राम, सोच-विचार नहीं है. आप किसी को अध्यक्ष बनाओ पर प्रोपर्टी उसी परिवार की रहेगी.

साथ ही भाजपा नेता राज्यवर्धन राठौर ने भी कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष की जरूरत है. लंबे समय के बाद कांग्रेस एक परिवार से दूर नजर आ रही है. लेकिन फिर भी उसने रबर स्टैंप की तलाश की है. उनका आंतरिक चुनाव महज एक छलावा और ड्रामा है.

अनिल विज ने बताया रिमोट
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने भी खड़गे के अध्यक्ष चुने जाने पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ये अध्यक्ष नहीं रिमोट चुने गए हैं, इनके माध्यम से गांधी परिवार पार्टी को चलाएगा. बिना गांधी कोई कांग्रेस पार्टी चला नहीं सकता. इन्होंने सीताराम केसरी को अध्यक्ष बनाया और उन्हें उठा कर बाहर फेंक दिया. रिमोट कंट्रोल गांधी परिवार के हाथ में होगा.

खड़गे बने अध्यक्ष
गौरतलब है कि कांग्रेस में 24 साल बाद किसी गैर गांधी परिवार के व्यक्ति को अध्यक्ष चुना गया है. इस चुनाव में शशि थरूर को हराकर वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए कुल 9,385 वोट डाले गए, जिनमें से 416 वोटों को अवैध घोषित कर दिया गया. 8,969 वैध मतों में मल्लिकार्जुन खड़गे को 7,897 वोट हासिल हुए, जबकि शशि थरूर को 1,072 वोट मिले. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को मतदान हुआ था.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...