26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिराष्ट्रपति ने आतिशी को नियुक्त किया दिल्ली सीएम, शनिवार शाम 4.30 बजे...

राष्ट्रपति ने आतिशी को नियुक्त किया दिल्ली सीएम, शनिवार शाम 4.30 बजे शपथग्रहण

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू ने आम आदमी पार्टी के विधायक दल की नेता आतिशी को सीएम के रूप में मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही 5 मंत्रियों की नियुक्ति को भी मंजूरी दी है। आधिकारिक सूत्रों की तरफ से यह खबर सामने आई है। ऐसे में अब शपथग्रहण की औपचारिकता बची है। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने अरविंद केजरीवाल का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी मंजूर कर लिया। आतिशी का शपथग्रहण समारोह शनिवार शाम 4:30 बजे होगा। आतिशी के साथ 5 कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे।

इससे पहले आतिशी ने एलजी से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को उनके स्थान पर अगला मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा था। केजरीवाल के प्रस्ताव को ‘आप’ विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया था।

केजरीवाल ने दिया इस्तीफा
केजरीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे जब लोग उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ दे देंगे। इसके बाद उन्होंने एलजी से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उनके इस्तीफे के बाद आतिशी ने एलजी के पास आम आदमी पार्टी की नई सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया था। आतिशी पार्टी और सरकार का प्रमुख चेहरा हैं। वह वित्त, शिक्षा एवं पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) समेत कई विभागों का कार्यभार संभालती हैं।

मुकेश अहलावत होंगे नया चेहरा
दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक मुकेश अहलावत, मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में पदार्पण करने के लिए तैयार हैं। 48 वर्षीय दलित नेता को आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। उन्हें समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद के इस्तीफा दिए जाने के बाद से खाली हुए पद पर लिया गया है। आनंद ने अप्रैल में केजरीवाल सरकार और आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद वह 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। अहलावत वर्तमान में पार्टी की राजस्थान इकाई के सह-प्रभारी हैं।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...