22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीति'देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े रहे हैं राहुल गांधी..', शाह ने...

‘देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े रहे हैं राहुल गांधी..’, शाह ने पाकिस्तानी मंत्री के बयान पर घेर लिया

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी की इल्हान उमर जैसी कट्टर भारत-विरोधी लोगों से मुलाकात और उनके दिए बयानों पर बीजेपी पहले से हमलावर है। इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के एक बयान ने बीजेपी को राहुल गांधी पर हमले का एक और मौका दे दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी भारत विरोधी ताकतों के साथ खड़े रहे हैं। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के बयान ने एक बार फिर कांग्रेस का पर्दाफाश कर दिया है।
शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का आर्टिकल 370 और 35A पर कांग्रेस और JKNC के समर्थन की बात ने एक बार फिर कांग्रेस को एक्सपोज कर दिया है। इस बयान ने पुनः यह स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस और पाकिस्तान के इरादे भी एक हैं और एजेंडा भी। पिछले कुछ वर्षों से राहुल गांधी देशवासियों की भावनाओं को आहत करते हुए हर एक भारत विरोधी ताकतों के साथ खड़े रहे हैं।’

उन्होंने आगे लिखा है, ‘एयर स्ट्राइक व सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने हों, या भारतीय सेना के बारे में आपत्तिजनक बातें करना हो, राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी और पाकिस्तान के सुर हमेशा एक रहे हैं और कांग्रेस का हाथ हमेशा देशविरोधी शक्तियों के साथ रहा है। लेकिन, कांग्रेस पार्टी और पाकिस्तान यह भूल जाते हैं कि केंद्र में मोदी सरकार है, इसलिए कश्मीर में न तो आर्टिकल 370 वापस आने वाला है और न ही आतंकवाद।’

क्या कहा था पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने वहां के न्यूज चैनल ‘जियो न्यूज’ के साथ बातचीत में कहा कि जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 और 35 ए को बहाल करने के लिए पाकिस्तान और कांग्रेस-नैशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन एक ही पेज पर हैं। जब एंकर हामिद मीर ने उनसे सवाल किया कि अगर जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में इस गठबंधन की जीत हुई तो क्या वे आर्टिकल 370 और 35 ए को बहाल करेंगे। इसके जवाब में ख्वाजा आसिफ ने कहा, ‘ये मुमकिन है। जम्मू-कश्मीर में नैशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस दोनों की महत्वपूर्ण मौजूदगी है। उम्मीद है कि ये पावर में भी आ जाएं, उन्होंने इसे चुनावी मुद्दा बनाया है।’

नड्डा ने भी बोला था राहुल गांधी पर हमला
इससे पहले, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्हें भारतीय राजनीति का ‘असफल उत्पाद’ करार दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘फेल्ड प्रोडक्ट’ का बचाव करना उनकी मजबूरी है। नड्डा ने खरगे से पूछा, ‘जिस व्यक्ति का इतिहास ही देश के प्रधानमंत्री सहित पूरे ओबीसी समुदाय को चोर कहकर गाली देने का रहा हो, देश के पीएम के लिए अत्यंत अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने का रहा हो, जिसने संसद में देश के प्रधानमंत्री को डंडे से पीटने की बात कही हो, जिसकी धृष्ट मानसिकता से पूरा देश वाकिफ है, उन राहुल गांधी को सही ठहरने की कोशिश आप किस मजबूरी के चलते कर रहे हैं?’

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...