10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराजनीति'सत्यमेव जयते...' अरविंद केजरीवाल की जमानत से जश्न में डूबी AAP, जानिए...

‘सत्यमेव जयते…’ अरविंद केजरीवाल की जमानत से जश्न में डूबी AAP, जानिए किसने क्या कहा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ में बंद सीएम केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर केजरीवाल को रिहा करने का आदेश दिया है।अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से जमानत मिलते ही आप नेताओं के रिएक्शन सामने आने लगे हैं। आप नेता आतिशी ने कोर्ट के फैसले को सत्यमेव जयते कहा है। वहीं पंजाब के सीएम ने इसे सत्य की जीत बताई है। आइए दिखाते हैं कि अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर नेताओं के क्या रिएक्शन रहे।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से राहत मिलते ही आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट किया PMLA के मामलों में किसी भी तरह की राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट तक इंतजार करना पूरी न्याय व्यवस्था का दम घोट रहा था। निचली अदालतें भी समय पर न्याय दें, यह बहुत जरूरी था। हर मामला सुप्रीम कोर्ट जाये, ये सुप्रीम कोर्ट का बोझ बेवजह बढ़ा रहा था।

राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दिए जाने पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि ऐसे समय में अरविंद केजरीवाल का जेल से बाहर आना लोकतंत्र को मजबूती देगा और जनता के लिए आज बहुत खुशी का दिन है। इस खबर को सुनकर हम सब उत्साहित हैं।

भगवंत मान ने कहा सत्य को मिली जीत
वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी अरविंद केजरीवाल की जमानत पर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा-अदालत पर भरोसा है। केजरीवाल जी को जमानत मिली सत्य की जीत हुई। वहीं आतिशी ने एक्स पर केजरीवाल की जमानत को सत्यमेव जयते बताया है।

विशेष शर्तों के साथ अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत
अरविंद केजरीवाल को विशेष शर्तों पर जमानत दी गई है। विशेष न्यायाधीश ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर आम आदमी पार्टी (आप) नेता केजरीवाल को रिहा करने का आदेश दिया।अदालत ने साथ ही आप नेता पर कई शर्तें भी लगायीं जिनमें यह भी शामिल है कि वह जांच को बाधित करने या गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे। केजरीवाल को यह भी निर्देश दिया कि जब भी जरूरी होगा, वह अदालत में पेश होंगे तथा जांच में सहयोग करेंगे।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...