26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिशिवराज सिंह चौहान ने पूरा क‍िया मंगलवार वाला वादा, किसानों से मिल...

शिवराज सिंह चौहान ने पूरा क‍िया मंगलवार वाला वादा, किसानों से मिल किया यह बड़ा ऐलान

Published on

नई दिल्‍ली:

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें किसान नेताओं ने फसलों के उचित दाम दिलाने, फसल बीमा योजना में छोटे किसानों के हितों का ध्यान रखे जाने और आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान सहित कई मुद्दे उठाए। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के उठाए मसलों पर सरकार विचार करेगी और जो भी कार्य किए जा सकते हैं, उन पर कदम उठाए जाएंगे।

चौहान ने हर मंगलवार किसानों के साथ बैठक करने की घोषणा की थी। यह पहली मंगलवार बैठक थी। बैठक में किसान नेताओं ने मुख्य फसलों के अलावा फल-सब्जी और दूध वगैरह के उचित दाम सुनिश्चित करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि खाद्य वस्तुओं के आयात और निर्यात की नीति में एक निरंतरता होनी चाहिए। इसमें अचानक और बार-बार किए जाने वाले बदलावों से किसानों पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि देश में जरूरत से अधिक और असमय कृषि आयात को नियंत्रित किया जाना चाहिए।

क‍िसान नेताओं ने क्‍या-क्‍या रखे मुद्दे?
किसान नेताओं ने कहा कि सरकार को बाजार हस्तक्षेप योजना को और प्रभावी बनाना चाहिए और जलवायु परिवर्तन के असर से खेती-बाड़ी को बचाने के लिए बड़ी योजना लानी चाहिए। किसानों ने आवारा पशुओं से फसलों को नुकसान का मुद्दा भी उठाया और कहा कि किसानों के हितों की रक्षा की जाए। नेताओं का कहना था कि प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए फसल बीमा योजना में छोटे किसानों के हितों पर सरकार ध्यान दे।

कृषि मंत्री ने किसानों को क्‍या दिया अश्‍वासन?
कृषि मंत्री ने किसान नेताओं के उठाए गए मुद्दों पर कहा, ‘किसानों के हित में जो भी कार्य किए जा सकते हैं, इसकी पूरी प्लानिंग सामने रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया जा रहा है ताकि विचार-विमर्श के बाद लागू करने का कदम उठाया जा सके। किसानों की भलाई के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।’

उठाए गए कदमों का क‍िया ज‍िक्र
चौहान ने कहा, ‘मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में अब तक 7 बड़ी योजनाएं मंजूर की गई हैं, जिन पर 15 हजार करोड़ रुपये किसानों के लाभ के लिए खर्च किए जाएंगे।’ उन्होंने कहा, ‘निर्यात बढ़ाने के लिए प्याज और बासमती चावल पर न्यूनतम निर्यात मूल्य खत्म किया गया। पाम ऑयल पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई गई, जिससे किसानों के हितों की रक्षा होगी। सरकार अरहर, उड़द और मसूर की पूरी उपज खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है।’ मंगलवार की इस पहली बैठक में शेतकारी संगठन और भारतीय किसान यूनियन सहित कई किसान संगठनों के नेता शामिल हुए।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...