18.5 C
London
Monday, September 15, 2025
Homeराजनीतिसोनिया 6 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा में लेंगी हिस्सा, ये है...

सोनिया 6 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा में लेंगी हिस्सा, ये है शेड्यूल

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु से शुरू होने के बाद केरल होते हुए अब कर्नाटक पहुंच गई है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 6 अक्टूबर को कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेंगी.एजेंसी के मुताबिक पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि सोनिया गांधी 6 अक्टूबर को कर्नाटक में यात्रा में शामिल होंगी. सोनिया गांधी पहली बार इस यात्रा में भाग लेंगी. क्योंकि जब यह यात्रा शुरू हुई थी उस दौरान वह मेडिकल जांच के लिए विदेश गई थीं.

राहुल गांधी यात्रा में लगातार चल रहे हैं और 30 सितंबर को पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के गुडलुर से कर्नाटक के गुंडलुपेट पहुंचे. यात्रा कर्नाटक के साथ एक महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर गई है, क्योंकि राज्य में अगले साल चुनाव होने हैं और यह पहली बार है जब यह भाजपा शासित राज्य से गुजर रही है.

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में 21 दिनों तक चलेगी. इसके साथ ही सूबे में यात्रा 511 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा तमिलनाडु और केरल से गुजरते हुए शुक्रवार को कर्नाटक में पहुंची थी. सूत्र के मुताबिक सोनिया गांधी सोमवार को कर्नाटक के लिए रवाना हो सकती हैं. जानकारी के मुताबिक वह 4 और 5 अक्टूबर को ब्रेक लेंगी. इस दौरान वह राहुल गांधी के साथ समय बिताएंगी.

कर्नाटक में राहुल ने मंदिर में किए दर्शन
कर्नाटक में यात्रा के तीसरे दिन रविवार को राहुल गांधी ने नंजनगुड स्थित प्रसिद्ध प्राचीन श्रीकांतेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन किए. इस दौरान उनके साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. इससे पहले राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने यहां खादी ग्रामोद्योग केंद्र का दौरा किया. 1927 और 1932 में महात्मा गांधी ने भी दौरा किया था.

 

Latest articles

सुभाष नगर विश्राम घाट किया पिंडदान

भेल भोपाल।सुभाष नगर विश्राम घाट पर 16 श्रादों में तर्पण पिंडदान के साथ भागवत...

बजरंग दल की प्रांत बैठक व दायित्वबोध वर्ग का हुआ शुभारंभ

बड़वाह।बड़वाह के उत्सव गार्डन में 3 दिवसीय बजरंग दल की बैठक व दायित्वबोध वर्ग...

अनजुमन तरक्‍की-ए-उर्दू (हिंद) ने राहत सामग्री गुरुद्वारा समिति को सुपुर्द की

भेल भोपाल।अनजुमन तरक्‍की-ए-उर्दू (हिंद), भेल भोपाल ने सोमवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों...

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में “लाइन फॉलोवर रोबोट” पर कार्यशाला का आयोजन

हरिद्वार।गुरुकुल कांगड़ी (मानद विश्वविद्यालय), हरिद्वार के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग...

More like this

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर डकैती की कोशिश, 5 नकाबपोश बदमाशों ने की वारदात

मध्य प्रदेश में बदमाशों के हौसले एक बार फिर बुलंद हैं. इस बार लुटेरों...

MP Politics News: ‘सबसे ज्यादा शराब पीने वाली महिलाएं मध्य प्रदेश में हैं’, बीजेपी ने बताया ‘नारी शक्ति का अपमान’

MP Politics News:मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के एक बयान ने राज्य की...

गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान संशोधन विधेयक पर दिया इंटरव्यू: विपक्ष पर साधा निशाना

गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान संशोधन विधेयक पर दिया इंटरव्यू: विपक्ष पर साधा...