26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीति'यह आदर्श पालन नहीं, स्पष्ट भाषा में चमचागीरी है...', CM आतिशी के...

‘यह आदर्श पालन नहीं, स्पष्ट भाषा में चमचागीरी है…’, CM आतिशी के बगल में खाली कुर्सी पर भड़की BJP

Published on

नई दिल्ली,

आतिशी ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाल लिया. जब आतिशी पदभार ग्रहण करने पहुंचीं तो उनके बगल में एक खाली कुर्सी भी नजर आई. इस कुर्सी के बारे में बताते हुए आतिशी ने कहा कि ये कुर्सी केजरीवाल की वापसी तक इसी कमरे में रहेगी और इस कुर्सी को केजरीवाल का इंतजार रहेगा.’

इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आतिशी के इस फैसले को चमचागीरी करार दिया. दिल्ली बीजेपी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी पर निशाना साधते हुए कहा,’अपनी इस हरकत से आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की गरिमा के साथ ही दिल्ली की जनता की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई है. यह कोई आदर्श पालन नहीं है, सीधी स्पष्ट भाषा में चमचागीरी है. अरविंद केजरीवाल जवाब दें कि क्या वह इस तरह के रिमोट कंट्रोल से दिल्ली सरकार चलायेंगे?’

बता दें कि सोमवार को पदभार संभालते ही आतिशी ने कहा,’आज मेरे मन में भरत की व्यथा है. भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर कीचड़ उछालने में कोई कसर नहीं छोड़ी. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जबतक दिल्ली वाले उनकी ईमानदारी साबित नहीं करते, वो कुर्सी पर नहीं बैठेंगे और इस्तीफा दे दिया. दिल्ली के लोग दोबारा अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाएंगे.’

‘केजरीवाल को दुर्भावना के कारण किया गिरफ्तार’
कुर्सी संभालने के बाद आतिशी ने कहा था,’6 महीने के लिए केजरीवाल को जेल में डाला गया. कोर्ट ने भी कहा कि अरविंद केजरीवाल को एजेंसी ने दुर्भावना से गिरफ्तार किया. ये कुर्सी अरविंद केजरीवाल की है. मुझे भरोसा है कि फरवरी में होने वाले चुनाव में दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को जिताकर फिर से मुख्यमंत्री बनाएगी. तब तक अरविंद केजरीवाल की ये कुर्सी यहीं रहेगी.’

17 सितंबर को केजरीवाल ने दिया था इस्तीफा
बता दें कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. आम आदमी पार्टी के विधायक दल ने केजरीवाल के इस्तीफे के बाद उनकी जगह आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना था. केजरीवाल ने अपना इस्तीफा दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंप दिया था. इसके साथ आतिशी ने एलजी को नई सरकार बनाने का दावा पेश करने वाली चिट्ठी भी सौंपी थी. इस्तीफे और चिट्ठी को उपराज्यपाल ने राष्ट्रपति को भेज दिया था.

दोबारा सीएम बनेंगे अरविंद केजरीवाल: आतिशी
आतिशी ने अपने नाम का ऐलान होने के बाद कहा था कि वो आगामी चुनाव तक ही सीएम रहेंगी और जब दोबारा AAP की सरकार बनेगी तो केजरीवाल ही सीएम बनेंगे. साथ ही आतिशी ने कहा था कि अगले चुनाव तक मेरे पास सिर्फ दो काम हैं. पहला, ‘दिल्ली के लोगों की भाजपा के षड़यंत्र से रक्षा करना’. दूसरा- ‘केजरीवाल को फिर से सीएम बनाना.’

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...