22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिआतिशी के साथ शपथ ले सकते हैं दिल्ली सरकार के दो मंत्री,...

आतिशी के साथ शपथ ले सकते हैं दिल्ली सरकार के दो मंत्री, पुराने चेहरों पर ही दांव लगाएगी AAP?

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में मुख्यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया था. केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को आम आदमी पार्टी के विधायक दल का नया नेता चुना गया था. आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया था. अब नई सरकार के गठन की तारीख भी सामने आ गई है.

उपराज्यपाल ने नई सरकार के शपथ ग्रहण के लिए 21 सितंबर की तारीख का प्रस्ताव दिया है. ऐसे में अब बात आतिशी सरकार के स्वरूप पर होने लगी है. आम आदमी पार्टी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आतिशी के साथ उनकी सरकार के मंत्री भी शपथ लेंगे. लेकिन सूत्रों की मानें तो सीएम के साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों की संख्या दो हो सकती है. दिल्ली में मुख्यमंत्री समेत कुल सात मंत्री हो सकते हैं.

आतिशी कैबिनेट में पिछली केजरीवाल कैबिनेट के चेहरों को ही शामिल किया जाएगा या सरकार की तस्वीर अलग होगी, इसे लेकर अभी कुछ साफ नहीं है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब छह महीने से भी कम का समय बचा है और आम आदमी पार्टी का फोकस सीएम केजरीवाल के जेल जाने से मंद हुई विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज की रफ्तार को तेज करने की होगी

ऐसे में माना जा रहा है कि आतिशी कैबिनेट में पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया जा सकता है. चुनाव से चार महीने पहले किसी नए चेहरे को नए विभाग की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी देगी, ऐसा लगता नहीं है. इसके पीछे तर्क ये दिए जा रहे हैं कि किसी नए मंत्री को विभाग की कार्यप्रणाली, कामकाज समझने में ही महीने-दो महीने का समय लग जाता है और सरकार के पास विधानसभा चुनाव से पहले चार महीने का ही समय है.

गौरतलब है कि शराब घोटाले में जमानत पर जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान किया था. केजरीवाल ने इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा था कि अब जनता की अदालत में जाऊंगा और उसका फैसला आने तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा. केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था.

बता दें कि उपराज्यपाल की ओर से एक दिन पहले ही नई सरकार के शपथ ग्रहण के लिए 21 सितंबर की तारीख का प्रस्ताव राष्ट्रपति को भेजा गया है. शपथ ग्रहण उपराज्यपाल सचिवालय में होगा. अगर आम आदमी पार्टी इसके लिए किसी और जगह का प्रस्ताव रखती है तो आयोजन वहां भी कराया जा सकता है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...