17.4 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीति'हम एकजुट हैं, लोकसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक फिर..', दिल्ली चुनाव में...

‘हम एकजुट हैं, लोकसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक फिर..’, दिल्ली चुनाव में हार के बाद बोले कांग्रेस सांसद

Published on

नई दिल्ली ,

आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने भले ही दिल्ली विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा हो, लेकिन कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि इससे INDIA ब्लॉक में कोई फूट नहीं पड़ी है. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल अब भी एकजुट हैं और आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे.

सांसद राजीव शुक्ला ने स्पष्ट किया कि INDIA ब्लॉक का गठन मुख्य रूप से लोकसभा चुनावों के लिए किया गया था, न कि राज्य स्तर पर सीटों के बंटवारे के लिए. उन्होंने कहा कि जब INDIA ब्लॉक बना था, तब ये तय हुआ था कि हम लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे, लेकिन राज्यों में पार्टियां अपने फैसले खुद लेंगी. जब आम चुनाव नजदीक आएंगे, तब फिर से गठबंधन की रणनीति बनेगी.

AAP की हार को कांग्रेस के वोट काटने से जोड़ने के सवाल पर राजीव शुक्ला ने कहा कि हर चुनाव में वोटों का बंटवारा होता है. ये कहना गलत होगा कि किसी एक पार्टी की वजह से दूसरी पार्टी की हार हुई.

दिल्ली में AAP की करारी हार, BJP की प्रचंड जीत
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP ने 48 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है. इस जीत के साथ ही बीजेपी का 27 साल का सूखा खत्म हो गया है. वहीं, आम आदमी पार्टी सिर्फ 22 सीटों पर ही सिमटकर रह गई है. जबकि कांग्रेस लगातार तीसरी बार भी अपना खाता खोलने में नाकामयाब रही.

अलग-अलग चुनाव लड़ने से कांग्रेस और AAP को हुआ नुकसान?
AAP और कांग्रेस ने पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में मिलकर चुनाव लड़ा था, हालांकि ये गठजोड़ कोई करिश्मा नहीं कर पाया, और बीजेपी ने सभी सातों लोकसभा सीटों पर जीत का परचम लहराया था, लेकिन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया, जिससे दोनों पार्टियों को नुकसान हुआ.

Latest articles

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

रायसेन की बेटी अंजना यादव ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा: -45 डिग्री तापमान और रास्ते में शवों को देख डगमगाए कदम

भोपाल। मप्र के रायसेन जिले के एक साधारण ग्रामीण परिवार (ग्राम सेमरी) से आने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...