19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिआतिशी को CM बनाए जाने पर क्या बोले गोपाल राय, दिल्ली में...

आतिशी को CM बनाए जाने पर क्या बोले गोपाल राय, दिल्ली में चुनाव को लेकर कही बड़ी बात

Published on

दिल्ली

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि जब तक दिल्ली में चुनाव नहीं होते और अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता प्रचंड बहुमत से मुख्यमंत्री नहीं बनाती तब तक आतिशी दिल्ली के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है।बताना होगा कि दिल्ली की कालकाजी सीट से विधायक आतिशी अभी तक अरविंद केजरीवाल की सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि आतिशी को यह जिम्मेदारी बेहद विषम परिस्थितियों में दी गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने षड्यंत्र करके, एजेंसियों का दुरुपयोग करके आम आदमी पार्टी को खत्म करने का और दिल्ली की सरकार को तोड़ने का अभियान चलाया लेकिन उन सभी अभियानों को आम आदमी पार्टी ने फेल कर दिया है। राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक पूरी तरह एकजुट रहे।

याद दिलाना होगा कि पिछले कुछ सालों में आम आदमी पार्टी लगातार आरोप लगाती रही है कि बीजेपी दिल्ली और पंजाब में उसके विधायकों को तोड़कर उसकी सरकारों को गिराने की कोशिश कर रही है।

गोपाल राय ने कहा कि बीजेपी और केंद्र सरकार ने कोशिश की कि अरविंद केजरीवाल जेल में रहते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दें और दिल्ली की सरकार को गिराया जा सके। गोपाल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सबसे बड़ी ताकत ईमानदारी है लेकिन बीजेपी ने उनके ऊपर कीचड़ उछाला।गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव जल्द से जल्द कराए जाएं। केजरीवाल ने भी नवंबर में दिल्ली में चुनाव कराने की मांग की थी। दिल्ली में विधानसभा चुनाव जनवरी-फरवरी 2025 में होने हैं।

क्या कहा था केजरीवाल ने?
अरविंद केजरीवाल ने बीते रविवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दफ्तर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि वह मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देंगे और जनता की अदालत में जाएंगे।

कालकाजी सीट से विधायक हैं आतिशी
आतिशी दिल्ली की कालकाजी सीट से विधायक हैं और सरकार के फैसलों को मीडिया के सामने प्रमुखता से रखती हैं। आतिशी पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सलाहकार रही हैं। आम आदमी पार्टी में फैसले लेने वाली सबसे बड़ी कमेटी पॉलीटिकल अफेयर्स कमेटी की भी सदस्य हैं।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...