दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यु कोर्ट ने 1 लाख के मुचलके पर जमानत दे दी है। वे शुक्रवार दोपहर तक तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते हैं। इस बात से आम आदमी पार्टी के समर्थकों और नेताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दिए जाने पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, कि ऐसे समय में अरविंद केजरीवाल का जेल से बाहर आना लोकतंत्र को मजबूती देगा और जनता के लिए आज बहुत खुशी का दिन है…इस खबर को सुनकर हम सब उत्साहित हैं।
