22 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeराजनीतिCM हाउस छोड़ने के बाद कहां रहेंगे सीएम केजरीवाल? पार्टी नेता ने...

CM हाउस छोड़ने के बाद कहां रहेंगे सीएम केजरीवाल? पार्टी नेता ने दी ये जानकारी

Published on

नई दिल्ली,

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही विधायक दल की नेता चुनी गईं आतिशी ने भी उपराज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. इस बीच खबर है कि केजरीवाल कुछ ही हफ्तों में उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित अपना सरकारी बंगला खाली कर देंगे. पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अपना सरकारी आवास छोड़ने के बाद केजरीवाल और उनका परिवार दिल्ली में ही रहेगा. पार्टी पदाधिकारी ने बताया कि उनके लिए उपयुक्त आवास की तलाश जारी है. नियमों के अनुसार, केजरीवाल को अपने त्यागपत्र के एक महीने के भीतर सरकारी बंगला खाली करना होगा.

रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा करते हुए केजरीवाल ने भाजपा पर दिन-रात उन पर कीचड़ उछालने और बदनामी करने का आरोप लगाया. भाजपा आरोप लगा रही है कि सरकारी बंगले, जिसे वे ‘शीश महल’ कहते हैं उसका का जीर्णोद्धार केजरीवाल ने सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये खर्च करके करवाया है और यह सरकारी नियमों के विरुद्ध है.

पहले गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में रहते थे केजरीवाल
दिसंबर 2013 में पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने से पहले केजरीवाल गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में रहते थे. मुख्यमंत्री के तौर पर वे मध्य दिल्ली के तिलक लेन स्थित घर में रहे. फरवरी 2015 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) के भारी बहुमत के साथ सत्ता में आने के बाद वे उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित आवास में रहने चले गए.

मंगलवार को केजरीवाल के इस्तीफे के बाद और अपनी सरकार का दावा पेश करने के बाद आतिशी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. आतिशी ने कहा, बीजेपी ने हमारे सीएम पर फर्जी आरोप लगाया. आतिशी ने केजरीवाल के इस्तीफे के फैसले को दुनिया के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे बड़ा फैसला बताया. भाजपा पर निशाना साधते हुए आतिशी बोलीं, ‘उन्होंने सारी एजेंसियां ​​अरविंद केजरीवाल के पीछे लगा दीं. 6 महीने तक वो जेल में थे. अरविंद केजरीवाल की जगह कोई और होता तो तुरंत सीएम की कुर्सी पर बैठ जाता है. दिल्ली के लोग बहुत दुखी हैं. लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी प्रण लिया है कि केजरीवाल जी को फिर से सीएम बनाना है.’

‘चुनाव तक मेरे पास सिर्फ दो काम’
आतिशी ने स्पष्ट कहा कि वो आगामी चुनाव तक ही सीएम रहेंगी और जब दोबारा AAP की सरकार बनेगी तो केजरीवाल ही सीएम बनेंगे. साथ ही आतिशी ने कहा कि अगले चुनाव तक मेरे पास सिर्फ दो काम हैं. पहला, ‘दिल्ली के लोगों की भाजपा के षड़यंत्र से रक्षा करना’. दूसरा- ‘केजरीवाल को फिर से सीएम बनाना.’

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...