17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली को आज मिलेगा नया सीएम? अरविंद केजरीवाल के घर शाम को...

दिल्ली को आज मिलेगा नया सीएम? अरविंद केजरीवाल के घर शाम को आप की बड़ी बैठक

Published on

नई दिल्ली

रविवार को अरविंद केजरीवाल ने सबको चौंकाते हुए ऐलान किया कि वह दो दिन बाद सीएम नहीं रहेंगे और इस पद से इस्तीफा दे रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के इस नए सियासी दांव पर बीजेपी और कांग्रेस कल से हमलावर है, वहीं आम आदमी पार्टी के भीतर नए सीएम फेस को लेकर हलचल तेज हो गई है। फैसला तो 17 सितंबर यानी कल होने वाली विधायक दल की बैठक में होगा, लेकिन उससे पहले आज शाम पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी(PAC) की बैठक होने वाली है। यह बैठक शाम 5 बजे के बाद कभी भी हो सकती है,जिसके लिए केजरीवाल के आवास को चुना गया है। माना जा रहा है कि आज होने वाली इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है।

शाम 5 बजे हो जाएगा तय
आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी यानी पीएसी की इस बैठक के लिए अरविंद केजरीवाल के आवास को ही चुना गया है। बैठक का समय शाम 5 बजे रखा गया है। इस बैठक में बडे़ आप नेता शामिल होंगे और जो इस मीटिंग में न आ पाएंगे वो सीधे फोन से जुड़ेंगे। इस बैठक में यह माना जा रहा है कि केजरीवाल की मौजूदगी में दिल्ली के अगले सीएम के नाम का ऐलान हो जाएगा। हालांकि अभी इसपर सिर्फ कयास हैं, बैठक के बाद ही सारी बातों का पता चलेगा।

17 सितंबर को है विधायक दल की बैठक
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अपने सीएम पद छोड़ने के साथ यह ऐलान किया था कि 17 सितंबर को विधायक दल की बैठक होगी। इसी बैठक में दिल्ली के अगले सीएम फेस पर मुहर लग जाएगी। केजरीवाल ने यह भी साफ किया था कि उनकी जगह मनीष सिसोदिया भी सीएम नहीं बनेंगे। ऐसे में केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आतिशी, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत और गोपाल राय के नाम संभावितों की सूची में सबसे ऊपर हैं।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...