24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेल17 साल के आयुष म्हात्रे के सामने आई भुवनेश्वर कुमार की शामत,...

17 साल के आयुष म्हात्रे के सामने आई भुवनेश्वर कुमार की शामत, ओवर की हर गेंद पर ठोकी बाउंड्री

Published on

बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के आयुष म्हात्रे ने धूम मचा दी। सीएसके के लिए पारी की शुरुआत करने वाले आयुष ने भुवनेश्वर कुमार के एक ओवर में 26 रन कूट दिए। पारी का चौथा ओवर करने आए भुवनेश्वर के खिलाफ आयुष ने पहली गेंद से अपना विस्फोटक तेवर दिखाया। ओवर की पहली गेंद पर आयुष ने चौके की साथ शुरुआत की। इसके बाद आयुष ने बैक टू बैक चार चौके लगाए।

ओवर की पांचवीं गेंद पर आयुष म्हात्रे ने भुवनेश्वर कुमार को सिक्स जड़ दिया। आरसीबी के अनुभवी गेंदबाज भुवी को अंतिम गेंद पर भी राहत नहीं मिली। आयुष ने छठी गेंद पर एक बार फिर से चौका जड़ दिया। इस तरह 17 साल के आयुष ने ओवर में कुल 5 चौके और 1 छक्के के साथ कुल 26 रन अपने नाम किया। भुवनेश्वर के करियर में शायद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी बल्लेबाज ने उनके ओवर की हर गेंद पर बाउंड्री लगाने का कारनामा किया।

आयुष ने 25 गेंद में पूरी की अपनी फिफ्टी
आयुष म्हात्रे सिर्फ भुवनेश्वर कुमार के ओवर तक ही नहीं रुके। उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से सिर्फ 25 गेंद में फिफ्टी पूरी कर ली। इसके साथ ही उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। दरअसल आयुष आईपीएल में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे सबसे यंग बल्लेबाज बने हैं। आयुष ने यह कारनामा 17 साल 291 दिन की उम्र में किया है। इस मामले में वैभव सूर्यवंशी का नाम सबसे ऊपर है। वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल 32 दिन की उम्र में फिफ्टी लगाकर इतिहास रचा था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रियान पराग हैं। रियान पराग ने 17 साल 175 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।

आरसीबी ने सीएसके को दिया था 214 रन का टारगेट
सीएसके के खिलाफ इस मुकाबले में आरसीबी की टीम ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए 213 रन का स्कोर खड़ा किया। आरसीबी की तरफ से जैकब बेथल, विराट कोहली और रोमारियो शेफर्ड ने शानदार बल्लेबाजी की। इन तीनों ही बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाते हए दमदार अर्धशतक लगाने का कारनामा किया।

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...