6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeखेल22 साल के लड़के ने पंजाबियों को भांगड़ा करवा दिया, क्वालिफायर में...

22 साल के लड़के ने पंजाबियों को भांगड़ा करवा दिया, क्वालिफायर में ऐसी बेइज्जती की उम्मीद नहीं थी

Published on

नई दिल्ली:

आईपीएल 2025 के पहले क्वालिफायर में आरसीबी के स्पिनर सुयश शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ कोहराम मचा दिया। सुयश की फिरकी के आगे पंजाब किंग्स के बल्लेबाज लट्टू की तरह नाचते हुए नजर आए। सुयश ने आरसीबी के लिए सिर्फ तीन ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 17 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। सुयश की इस कसी हुई गेंदबाजी के आगे ही पंजाब किंग्स अपने घरेलू मैदान मुल्लांपुर में ताश के पत्तों की तरफ बिखर गई।

सुयश ने पंजाब किंग्स के खिलाफ इस अहम मैच में मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह और मुशीर खान को अपना शिकार बनाया। इस दौरान सुयश के खिलाफ आईपीएल में पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे मुशीर खान अपना खाता भी नहीं खोल नहीं सके। यही कारण है कि पंजाब किंग्स की टीम क्वालिफायर-1 में 14.1 ओवर में सिर्फ 101 रन के स्कोर पर सिमट गई।

कप्तान रजत पाटीदार ने जीता था टॉस
पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। आरसीबी के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को पूरी तरह से सही साबित किया। यश दयाल ने पारी के दूसरे ही ओवर में प्रियांश आर्य को आउट पंजाब को पहला झटका दिया। इसके बाद फिर क्या था, विकेट की मानों झड़ी सी लग गई। सुयश के अलावा आरसीबी के लिए इस मैच में जोश हेजलवुड ने भी तीन विकेट हासिल किए। इसके साथ यश दयाल ने 2 और भुवनेश्वर कुमार ने 1 विकेट हासिल किए

बता दें कि आईपीएल 2025 के इस क्वालिफायर मैच में आरसीबी की टीम ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली। आरसीबी ने सिर्फ 10 ओवर में ही 102 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। वहीं पंजाब किंग्स के पास अब मौका है कि वह एलिमिनेटर की विजेता से दूसरे क्वालिफायर में जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह बनाए।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...