7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeखेलमांकड़िंग विवाद में बल्लेबाजों को फटकार, MCC ने कहा- गेंदबाज विलेन नहीं

मांकड़िंग विवाद में बल्लेबाजों को फटकार, MCC ने कहा- गेंदबाज विलेन नहीं

Published on

नई दिल्ली,

क्रिकेट जगत में मांकड़िंग आउट को लेकर काफी हल्ला मचा हुआ है. पहले इसे खेल भावना के खिलाफ माना जाता था. इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट कमेटी (ICC) ने नियम बनाकर इसे लीगल कर दिया और इसे रनआउट की श्रेणी में ही रखा गया. मगर इसके नियम बनने के बाद भी कई पूर्व क्रिकेटर अब भी इसे खेल भावना के खिलाफ ही मान रहे हैं.

ये दिग्गज अब भी गेंदबाजों को विलेन ही बता रहे हैं. मगर अब नियम बनाने वाले मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) की वर्ल्ड क्रिकेट समिति ने अपना बयान जारी कर इस बहस को खत्म करने की कोशिश की है. समिति ने गेंदबाजों का पक्ष लिया और बल्लेबाजों को फटकार भी लगाई है.

बल्लेबाज अपनी क्रीज में ही खड़ा रहे, जब तक…
समिति ने कहा कि इस मुद्दे को विवादास्पद ना बनाएं और संयम बनाए रखें. समिति ने कहा कि गेंदबाज विलेन नहीं हैं. बल्कि बल्लेबाजों को ही अपनी क्रीज में तब तक बने रहना होगा, जब तक कि गेंदबाज अपने हाथ से बॉल डाल नहीं देता है.

MCC ने गुरूवार को कहा, ‘सबसे जरूरी बात यही है कि इस तरह के आउट होने के तरीके पर एक सरल तरीके से सभी तरह के संदेह और विवादों को खत्म किया जा सकता है. यह इस तरह खत्म हो सकता है कि नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़ा खिलाड़ी नियमों का पालन करे और अपनी क्रीज के अंदर तब तक बना रहे जब तक गेंदबाज के हाथ से गेंद फेंकी नहीं जाए.’ बता दें कि इस समिति में कुमार संगकारा, सौरव गांगुली, जस्टिन लैंगर, एलिस्टेयर कुक जैसे खिलाड़ी हैं जिसके चेयरमैन माइक गैटिंग हैं.

अगर बल्लेबाज क्रीज छोड़ता है, तो नियम तोड़ रहा है
बता दें कि ICC मुख्यालय में पिछले हफ्ते एक बैठक हुई थी. इसके बाद अब एमसीसी की समिति ने कहा कि बैठक में यह मुद्दा भी सामने आया कि इस तरह के आउट करने पर गेंदबाज की आलोचना की जाती है. समिति के सभी सदस्य एकमत थे कि जो बल्लेबाज खेल के नियमों को तोड़कर क्रीज पर अपनी जगह से आगे खड़ा रहता है, वही दोषी है.

समिति के सभी सदस्य इस बात पर भी सहमत हुए कि इस तरह के रनआउट के लिए गेंदबाजों द्वारा बल्लेबाज को वॉर्निंग देने की जरूरत भी नहीं है. गेंदबाजों के पास नियम तोड़ने वाले बल्लेबाज को उसी समय आउट करने का अधिकार है.

समिति में शामिल श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कुमार संगकारा ने कहा, ‘इस तरह के आउट वाले मामले में गेंदबाज ‘विलेन’ नहीं है. सभी बल्लेबाजों के पास विकल्प होता है कि वो अपनी क्रीज के अंदर रहें या फिर आगे बढ़ने की कोशिश करते रहें. ऐसे में उन्हें रन आउट किए जाने के जोखिम के लिए भी तैयार रहना चाहिए. अगर वे अपनी क्रीज से बाहर रहते हैं तो वे ही नियमों को तोड़ रहे हैं.’

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...