15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeखेलचैंपियंस ट्रॉफी के ठीक बाद वनडे रैंकिंग में बवाल... टॉप 3 में...

चैंपियंस ट्रॉफी के ठीक बाद वनडे रैंकिंग में बवाल… टॉप 3 में रोहित शर्मा की एंट्री, विराट कोहली को नुकसान

Published on

नई दिल्ली

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी की नवीनतम वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो पायदान के सुधार के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि उनके जोड़ीदार शुभमन गिल टॉप स्थान पर बरकरार हैं। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में बल्लेबाजी के लिए मुश्किल परिस्थितियों में 83 गेंदों पर 76 रन की पारी खेल टीम को 4 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी।

विराट कोहली को नुकसान
8 टीमों के आईसीसी टूर्नामेंट में 218 रन बनाने वाले स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली एक पायदान नीचे खिसककर पांचवें स्थान पर आ गए, जबकि श्रेयस अय्यर 8वें स्थान पर है। रैंकिंग में टॉप 10 में चार भारतीय शामिल हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर), रचिन रवींद्र (14 स्थान ऊपर चढ़कर 14वें स्थान पर) और ग्लेन फिलिप्स (छह स्थान ऊपर चढ़कर 24वें स्थान पर) की तिकड़ी भी रैंकिंग में बड़ा सुधार करने में सफल रही।

इन खिलाड़ियों को भी फायदा
न्यूजीलैंड के कप्तान और बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनर ने वनडे गेंदबाजों की सूची में बड़ा सुधार किया है। फाइनल में 2 विकेट के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 9 विकेट लेने वाले सेंटनर छह स्थान के सुधार के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए। इस सूची में श्रीलंका के ऑफ स्पिनर महीश तीक्षणा टॉप पर हैं। कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी चैंपियंस ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद तीन-तीन पायदान ऊपर चढ़कर शीर्ष 10 में पहुंच गई।

कुलदीप का भी कमाल
बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप (तीसरे स्थान पर) ने टूर्नामेंट में 7 विकेट चटकाकर अपने प्रदर्शन में बड़ा सुधार किया है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के अजेय प्रदर्शन के दौरान पांच विकेट चटकाने वाले बाएं हाथ के स्पिनर जडेजा तीन पायदान ऊपर चढ़कर 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान के स्टार अजमतुल्लाह उमरजई ने ऑलराउंडर खिलाड़ियों की रैंकिंग में टॉप स्थान पर अपनी बढ़त बनाए रखी है।

उन्हें हालांकि न्यूजीलैंड के तीन खिलाड़ियों से चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। सेंटनर एक पायदान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए जबकि माइकल ब्रेसवेल 7 पायदान के फायदे से 7वें स्थान पर हैं। रचिन रवींद्र 8 पायदान चढ़कर 8वें स्थान पर पहुंच गए।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...