18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeखेलBBL को 'बर्बाद' करने की साजिश, UAE की लीग ने खिलाड़ियों को...

BBL को ‘बर्बाद’ करने की साजिश, UAE की लीग ने खिलाड़ियों को दिया करोड़ों का ऑफर

Published on

नई दिल्ली

फटाफट क्रिकेट के इस दौर में लगभग हर देश में टी20 लीग का आयोजन किया जाने लगा है। भारत में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के अलावा ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग, वेस्टइंडीज में होने वाले कैरेबियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान की पीएसएल आदि शामिल है। ऐसा ही एक टी20 लीग संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की इंटरनेशनल लीग (आईएल टी20) शुरू होने जा रही है, जो बीबीएल के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। आईएल टी20 ने ऑस्ट्रेलिया के 15 टॉप खिलाड़ियों को बिग बैश लीग (बीबीएल) से हटने और उनकी लीग में खेलने के लिए 700000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 3.82 करोड़ रुपये) की पेशकश की है, जिससे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) चिंतित है। इन दोनों लीग का आयोजन एक ही समय में होना है।

बता दें कि बीबीएल का नया सीजन इस साल 13 दिसंबर से शुरू होकर चार फरवरी के बीच खेला जाएगा जबकि आईएल टी20 का पहला टूर्नामेंट छह जनवरी से 12 फरवरी के बीच खेला जाना है। इससे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए दोनों लीग में शामिल होना नामुमकिन है। ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ के अनुसार कम से कम 15 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को बिग बैश लीग से हटने और यूएई की लीग में खेलने के लिए सात लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की पेशकश की गई है।

ऑस्ट्रेलिया के टॉप खिलाड़ियों के मौजूदा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार किसी भी खिलाड़ी को बीबीएल में खेलने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। डेविड वॉर्नर 2014 में इस लीग में नहीं खेले थे। बीबीएल का अब तक का सबसे अधिक भुगतान डार्सी शॉर्ट को 258,000 अमेरिकी डॉलर (370,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर) किया गया।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को जो भुगतान किया गया है, उसकी तुलना में यह रकम काफी कम है। लेकिन आईपीएल लीग के मालिकों ने यूएई और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग में भी निवेश किया है और ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बीबीएल के लिए अपने भुगतान ढांचे में बदलाव करने की जरूरत होगी।

समाचार पत्र के अनुसार, ‘यूएई लीग में खिलाड़ियों को मोटी रकम की पेशकश की गई है जो कि बीबीएल से बहुत अधिक है जिससे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स संघ दबाव में हैं।

Latest articles

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

आईएलओ सम्मेलन से लौटे डॉ. विराट जायसवाल से मिले ऐबू-निफ्टू पदाधिकारी, वेज रिवीजन और श्रमिक हितों पर बनी रणनीति

​भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...