9.7 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलदे छक्का दे चौका... बैजबॉल अंदाज में खेले जैक क्राउली, एशेज में...

दे छक्का दे चौका… बैजबॉल अंदाज में खेले जैक क्राउली, एशेज में ठोका तूफानी शतक

Published on

मैनचेस्टर

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली को एशेज 2023 में कई बार अच्छी शुरुआत मिली। लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे थे। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के चौथे मैच में दाएं हाथ के बल्लेबाज क्राउली ने शतक ठोक दिया है। उन्होंने सिर्फ 93 गेंदों पर टेस्ट क्रिकेट में अपना चौथा शतक पूरा किया। वही एशेज सीरीज में यह उनका पहला शतक है। इस एशेज सीरीज में किसी भी इंग्लैंड ओपनर का यह पहला शतक भी है।

एशेज इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक
जैक क्राउली का शतक किसी भी इंग्लैंड के बल्लेबाज का एशेज सीरीज में चौथा सबसे तेज शतक है। 1902 में गिल्बर्ट जेसोप ने ओवल के मैदान पर 76 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की थी। 1981 के एशेज सीरीज में इयान बॉथम ने दो बार 86-86 गेंदों पर शतक ठोका था। बाथम का एक शतक इसी मैदान पर आया था।

इसके साथ ही जैक क्राउली एशेज सीरीज में सबसे तेज शतक ठोकने वाले इंग्लैंड के ओपनर भी बन गए हैं। वहीं टेस्ट इतिहास में किसी भी इंग्लिश ओपनर का यह दूसरा सबसे तेज शतक है। सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी क्राउली के ही नाम दर्ज है। उन्होंने पिछले साल के अंत में पाकिस्तान दौरे पर 86 गेंदों पर सेंचुरी ठोकी थी।

दूसरे सेशन में बनाए 104 रन
जैक क्राउली ने मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन एक ही सेशन में 104 रन ठोक दिए। दिन के दूसरे सेशन में उन्होंने ऐसा किया। एक किसी एक सेशन में इंग्लैंड बल्लेबाज का चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। टी ब्रेक तक इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट पर 239 रन था। क्राउली 128 गेंद पर 132 रन बनाकर खेल रहे थे। 35 गेंद पर 44 रन बनाकर जो रूट उनका साथ निभा रहे थे।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...