6.1 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeखेलगया था छक्का उड़ाने और स्टंप्स में दे मारी लात… गुजरात के...

गया था छक्का उड़ाने और स्टंप्स में दे मारी लात… गुजरात के बल्लेबाज ने ये क्या कर डाला?

Published on

मुल्लांपुर:

आईपीएल 2025 के हाईवोल्टेज एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। इस मैच में टॉस मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने जीता और उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करने आई। पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में मुंबई की टीम ने बोर्ड पर 228 रन लगाए। जवाब में बल्लेबाजी करने गुजरात की टीम आई तो उनके एक बल्लेबाज के साथ गजब की अनहोनी हो गई।

कुसल मेंडिस के साथ अनहोनी
आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए आज के मैच में श्रीलंकाई विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने अपना डेब्यू किया। कुसल मेंडिस पहले ही इस मैच में दो बार कैच छोड़कर गुजरात के लिए विलेन बने हुए थे। लेकिन उनके साथ बल्लेबाजी में और बड़ी अनहोनी हो गई। मेंडिस इस मैच में मिचेल सैंटनर की गेंद पर हिट विकेट आउट हो गए।

हिट विकेट हो गए कुसल मेंडिस
दरअसल मिचेल सैंटनर गुजरात की पारी का 7वां ओवर फेंकने आए। तभी इस ओवर की दूसरी गेंद पर कुसल मेंडिस एक बड़ा शॉट खेलने गए। लेकिन वे बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में बैक फुट पर इतना चले गए कि उनका पैर स्टंप में घुस गया और वो हिट विकेट आउट हो गए। आमतौर पर इतने बड़े मैचों में खिलाड़ी ऐसी गलती नहीं करती हैं।

पहला मैच खेलने आए थे मेंडिस
दिलचस्प बात यह है कि श्रीलंकाई मेंडिस मु्ल्लांपुर में अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे थे, क्योंकि गुजरात टाइटंस अपने पहले पसंद के विकेटकीपर जोस बटलर के बिना खेल रहे हैं, जो राष्ट्रीय कर्तव्यों के लिए इंग्लैंड लौट गए हैं। अनुभवी बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की सफेद गेंद की सीरीज के लिए भारत छोड़ने से पहले लीग चरण में गुजरात के लिए 71.42 की औसत से 500 रन बनाए थे।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...