24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeखेलICC FTP: ढाई महीने तक चलेगा आईपीएल, PSL को भी मिलने वाला...

ICC FTP: ढाई महीने तक चलेगा आईपीएल, PSL को भी मिलने वाला है फायदा!

Published on

नई दिल्ली

आईपीएल 2022 में टीमों की संख्या 8 से 10 हो गई थी। पिछले साल तक लीग में 60 मैच होते थे। इस साल मैच भी 74 हुए। हालांकि, सभी टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो मैच नहीं खेले। बीसीसीआई मैचों की संख्या को 94 तक पहुंचाना चाहती है। बोर्ड को इसके लिए आईसीसी का साथ भी मिलता दिख रहा है। आईसीसी मई 2023 से अप्रैल 2027 के बीच 12 पूर्व सदस्य देशों के इंटरनेशनल मैचों का फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) जारी करने वाली है।

आईपीएल का ढाई महीने का विंडो
बीसीसीआई को आईपीएल का आयोजन करवाने के लिए आईसीसी की तरफ से ढाई महीने का विंडो दिया जाएगा। हर साल मार्च के आखिरी हफ्ते से लेकर जून के पहले हफ्ते तक। इस दौरान काफी कम इंटरनेशनल मैच होंगे। ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट में यह बात सामना आई है। इंग्लैंड के बर्मिंघम में 25 और 26 जुलाई को आईसीसी की वार्षिक बैठक होने वाली है। उसमें एफटीपी की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।जून में अगले पांच वर्षों के लिए अपने मीडिया अधिकारों की बिक्री के समय बीसीसीआई ने 2023 और 2024 में 74 मैच, 2025 और 2026 में 84 मैच और 2027 सीजन में 94 मैच होने की बात कही थी।

सिर्फ बीसीसीआई को ही आईपीएल के लिए विंडो नहीं मिलने वाला है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को भी उनके लीग के लिए विंडो मिलेगा। आईपीएल की तरह इन दोनों टूर्नामेंट के दौरान इंटरनेशनल मैच नहीं रुकेंगे। जुलाई-अगस्त में इंग्लिश खिलाड़ी को तीन हफ्तों का विंडो मिलेगा, जिससे वह द हंड्रेड में खेल पाएंगे। लीग के पहले सीजन में बेन स्टोक्स और जो रूट जैसे खिलाड़ी कुछ ही मैच खेल पाए थे।वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉक्ले ने कहा बताया था कि वह कोशिश करेंगे कि जनवरी में टीम को कोई वनडे या टी20 मैच नहीं खेलना पड़े। जिससे प्रमुख खिलाड़ी बिग-बैश के लिए उपलब्ध रहेंगे।

पीएसएल के लिए जटिल परिस्थिति
एफटीपी में पाकिस्तान के पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को भी जगह दी गई है। पाकिस्तान के लिए परिस्थितियां जटिल हैं क्योंकि पीसीबी नहीं चाहता कि लीग रमजान से टकराएं। रमजान हर साल 10 दिन पहले शुरू होता है। जिसकी वजह से 2024-25 में उसे परेशानी हो सकती है। उसे इंग्लैंड से घरेलू सीरीज खेलना होगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड का दौरा करना होगा, जो फरवरी तक चलेगा। उसे घर में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से त्रिकोणीय सीरीज खेलनी है। फिर चैंपिंयस ट्रॉफी शुरू हो जाएगा, जो 9 मार्च तक चलेगा। उस समय तक रमजान शुरू हो गया रहेगा। उसके बाद लीग शुरू होता है तो उसके मैच आईपीएल से टकरा सकते हैं।

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...