12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के मुहाने पर भारत, एडिलेड टेस्ट के दूसरे...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के मुहाने पर भारत, एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन आधी टीम आउट

Published on

एडिलेड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच के एडिलेड टेस्ट मैच का दूसरा दिन समाप्त हो गया है। खेल के दूसरे दिन टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं। इस तरह ऑस्ट्रेलिया के पास अभी भी 29 रनों की बढ़त बांकी है। टीम इंडिया के लिए खेल के तीसरे दिन ऋषभ पंत और नीतिश कुमार रेड्डी पारी को आगे बढ़ाएंगे। पंत 28 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि नीतिश कुमार ने 15 रन बनाकर नाबाद हैं।

खेल के दूसरे दिन दोनों टीमों को मिलाकर 14 विकेट गिरे। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 1 विकेट पर 86 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया था। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने दिन के शुरुआत में शानदार शुरुआत की थी, लेकिन ट्रेविस हेड ने 140 रनों की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में ला दिया। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 337 रन का स्कोर खड़ा किया था।

ऑस्ट्रेलिया को मिली थी 157 रनों की बढ़त
भारत के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 157 रनों की मजबूत बढ़त हासिल की। टीम इंडिया ने एडिलेड टेस्ट मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 180 रन ही बना पाई थी। टीम इंडिया के लिए पहली पारी में नीतिश कुमार रेड्डी को छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना पाए थे।

टीम इंडिया के इस स्कोर के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने सधी हुई शुरुआत की। नाथन मैकस्वीनी और मार्नस लाबुशेन में ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी को संभालने का काम किया, लेकिन उसके बाद ट्रेविस हेड ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए तेजी के साथ रन बनाया जिससे की मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ को मजबूत कर लिया था।

दूसरी पारी में भी लड़खड़ाई टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की दूसरी पारी भी लड़खड़ा गई है। भारतीय टीम ने बेशक 128 रन बना लिए हैं, लेकिन इस दौरान 5 विकेट गंवा दिए हैं। टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में टॉप ऑर्डर की बल्लेबाजी बिल्कुल भी नहीं चल पाई। यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली और शुभमन गिल एक बार फिर से फ्लॉप रहे। हालांकि, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और नीतिश कुमार रेड्डी ने मोर्चा संभाल लिया है।

बुमराह और सिराज ने गेंदबाजी में किया कमाल
वहीं गेंदबाजी की बात की जाए तो टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने दमदार खेल दिखाया। बुमराह और सिराज ने चार-चार विकेट हासिल किए। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन और नीतिश कुमार रेड्डी के खाते-खाते में भी एक-एक विकेट आया।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...