12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलक्या भारत को मिलने वाला है बड़ा झटका? दर्द में जसप्रीत बुमराह...

क्या भारत को मिलने वाला है बड़ा झटका? दर्द में जसप्रीत बुमराह मैदान में बैठ गए, जानें क्या है पूरा मामला

Published on

एडिलेड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के लिए एक बुरा संकेत सामने आ गया है। मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के नाक में दम करने वाले भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दर्ज से कराहते हुए नजर आए। अपने स्पेल के 20वें ओवर में बुमराह को ग्रोइन में भयानक दर्द हुआ और वह मैदान पर लेट गए। इस कारण डॉक्टरों की टीम को आना पड़ गया।

हालांकि, कुछ देर बाद ही बुमराह फिर से गेंदबाजी के लिए तैयार हो गए टीम इंडिया के लिए मोर्चा संभालने का काम किया, लेकिन रोहित शर्मा के लिए यह जरूर एक चिंता का विषय है कि अगर बुमराह की चोट गंभीर निकली तो टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बचे हुए बाकी के तीन मैचों में बड़ा नुकसान हो सकता है।

जसप्रीत बुमराह ने मैच में 4 विकेट
एडिलेड टेस्ट मैच में चोटिल होने के बावजूद जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के लिए अपना पूरा जोर लगाया और चार विकेट हासिल किए। बुमराह ने टीम इंडिया के लिए पारी में 23 ओवर किए, जिसमें उन्होंने 61 रन खर्च दिए। बुमराह ने अपनी गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए पूरी तरह से संघर्ष कराया। यही कारण है कि उन्हें ग्रोइन का दर्द उभर आया।

बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज ने भी टीम इंडिया के लिए चार विकेट हासिल किए। हालांकि, सिराज काफी महंगे साबित रहे। सिराज ने 24.3 ओवर में 98 रन खर्च डाले। इसके अलावा नीतिश कुमार रेड्डी और रविचंद्रन अश्विन ने भी टीम इंडिया के लिए एक-एक विकेट अपने नाम किया।

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 337 रन
भारत के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट मैच के अपनी पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 337 रनों का स्कोर खड़ा किया है। इस तरह मेजबान टीम को पहली पारी के आधार पर 157 रनों की बढ़त हासिल हुई है। मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज करते हुए 180 रन का स्कोर खड़ा किया था।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...