11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeखेलकोहली की बेंगलुरु 9 साल बाद फाइनल में, पंजाब ने यूं घुटने...

कोहली की बेंगलुरु 9 साल बाद फाइनल में, पंजाब ने यूं घुटने टेक दिए, क्वालिफायर-1 में शर्मनाक हार

Published on

मुल्लांपुर:

इंडियन प्रीमियर लीग के 2025 सीजन को पहली फाइनलिस्ट टीम मिल गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालिफायर-1 में पंजाब किंग्स को बेहद आसान मुकाबले में रौंदते हुए फाइनल में एंट्री मार ली है। उसने पहले कातिलाना गेंदबाजी करते हुए पंजाब किंग्स को सिर्फ 14.1 ओवरों में 101 रनों पर समेटा तो इसके बाद विराट कोहली का विकेट जल्दी गिरने के बावजूद धमाकेदार अंदाज में सिर्फ 10 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। आरसीबी के गेंदबाजों के आगे श्रेयस अय्यर के धाकड़ सूरमाओं ने घुटने टेक दिए। दूसरी ओर, फिल साल्ट ने 27 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के उड़ाते हुए नाबाद 56 रनों की पारी खेली। इस तरह 2016 के बाद विराट कोहली की टीम पहली बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्हें पता था कि उनके पास जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार हैं तो यह अच्छा फैसला हो सकता है और सही भी साबित हुआ। पंजाब किंग्स के लिए मैच विनर साबित रहे प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस, नेहल वढेरा के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर भी आते गए और अपना विकेट गिफ्ट करते गए।

पंजाब के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। प्रभसिमरन सिंह के 18 रनों के अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 26 और अजमतुल्ला ने 18 रनों की पारी खेली। यही तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। जोश हेजलवुड (21/3), भुवनेश्वर कुमार (17/1) और यश दियाल (21/3) ने शुरुआत में पंजाब के होश उड़ाए तो आखिरी में सुयश शर्मा ने 3 विकेट लेकर पंजाब की हालत पतली कर दी।

लक्ष्य छोटा था तो माना जा रहा था कि विराट कोहली की टीम तेजी से रन बनाने की कोशिश करेगी। ऐसा हुआ भी। फिल साल्ट ने एक रन से खाता खोला तो विराट कोहली ने अर्शदीप सिंह को दो चौके ठोक दिए। हालांकि, वह 6.8 फीट लंबे कद के काइल जैमीसन की गेंद पर जोश इंग्लिस के हाथों लपके गए। इसके बाद मयंक अग्रवाल भी 13 गेंदों में 19 रन बनाकर लौट गए। हालांकि, फिल साल्ट ने कमाल की बैटिंग की और कप्तान रजत पाटीदार के साथ मिलकर टीम को 10 ओवरों में ही जीत दिला दी। रजत पाटीदार 15 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि 8 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाया।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...