12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलएडिलेड में 10 विकेट से मिली हार के बाद फूटा रोहित का...

एडिलेड में 10 विकेट से मिली हार के बाद फूटा रोहित का गुस्सा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबको लपेट लिया

Published on

एडिलेड

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा है। एडिलेड में खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा की टीम इंडिया में वापसी हुई थी, लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। पिंक बॉल से खेले गए इस डे नाइट टेस्ट मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बहुत ही साधारण रही। यही कारण है कि मैच के बाद जब रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए तो वह टीम की खराब बल्लेबाजी को लेकर काफी निराश थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों का जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने कहा, ‘हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की जबकि ऑस्ट्रेलिया ने शानदार खेल दिखाया यही अंतर था। हमारे लिए यह सप्ताह बहुत ही निराशाजनक रहा। हमने जिस तरह का खेल दिखाया वह जीतने के लिए काफी नहीं था। ऑस्ट्रेलिया ने हर मायने में हमसे बेहतर खेला। तीन दिन के खेल में ऐसे कई मौके आए जब हम उन मौकों का फायदा उठा सकते थे, लेकिन हम ऐसा करने में असफल रहे और इसके कारण हमें गेम गंवाना पड़ा।’

पर्थ जैसा खेल नहीं दिखा पाई टीम इंडिया
रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट मैच में नहीं खेले थे, लेकिन टीम इंडिया को मिली 295 रन से जीत से वह काफी खुश थे। उन्होंने कहा, ‘पर्थ में हमने जो किया वह बहुत खास था और हम यहां आकर उसे दोबारा करना चाहते थे, लेकिन फिर भी हम जानते हैं कि हर टेस्ट मैच की अपनी चुनौती होती है। हम जानते थे कि गुलाबी गेंद से यह चुनौतीपूर्ण होने वाला है, लेकिन जैसा कि मैंने कहा ऑस्ट्रेलिया हमसे बेहतर था यही हार-जीत का सबसे बड़ा अंतर रहा।’

बता दें कि एडिलेड टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने सिर्फ 180 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 337 रन बनाए और पहली पारी में 157 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली। वहीं दूसरी पारी में भारतीय टीम सिर्फ 175 रन के स्कोर पर ढेर हो गई, जिससे कंगारू टीम को जीत के लिए चौथी पारी में सिर्फ 19 रनों का टारगेट मिला जिसे उसने बिना कोई विकेट गंवाए सिर्फ 3.2 ओवर में हासिल कर लिया।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...