10.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeखेलश्रेयस अय्यर बने पंजाब किंग्स टीम के नए कप्तान... सलमान खान ने...

श्रेयस अय्यर बने पंजाब किंग्स टीम के नए कप्तान… सलमान खान ने बिग बॉस में किया ऐलान

Published on

चंडीगढ़,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) टीम ने अपने नए कप्‍तान का ऐलान कर दिया है. प्रीति जिंटा की मालिकाना हक वाली इस पंजाब टीम ने श्रेयस अय्यर को कमान सौंप दी है. पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी ने अपने नए कप्तान का ऐलान काफी अलग तरीके से किया है. उन्होंने यह ऐलान टीवी शो बिग बॉस के जरिए किया है. शो के होस्ट और एक्टर सलमान खान ने प्रोग्राम के जरिए पंजाब टीम के नए कप्तान का ऐलान किया.

इस शो में सलमान खान के साथ बतौर मेहमान श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल और शशांक सिंह नजर आए. उन्होंने शो में काफी मस्ती भी की. बता दें कि इससे पहले बिग बॉस का एक प्रोमो शेयर किया था, जिसमें यह संकेत दे दिए थे कि सलमान खान पंजाब टीम के नए कप्तान का ऐलान करने वाले हैं. यह सच भी हुआ.

श्रेयस ने पिछली बार कोलकाता को चैम्पियन बनाया
बता दें कि श्रेयस अय्यर ने पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी की थी. उन्होंने शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली KKR टीम को एक दशक के बाद अपना तीसरा IPL खिताब दिलाया था. हालांकि केकेआर ने श्रेयस को रिटेन नहीं किया था. इसके बाद श्रेयस अय्यर IPL मेगा ऑक्‍शन में उतरे, जहां पंजाब फ्रेंचाइजी ने 26.75 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर उन्हें खरीदा. वहीं फ्रेंचाइजी ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था, जबकि शशांक को 5.5 करोड़ में रिटेन किया.

पंजाब किंग्‍स अब तक एक बार भी IPL खिताब नहीं जीत सकी है. यह टीम IPL 2014 के फाइनल में पहुंची थी, मगर गौतम गंभीर की कप्तानी वाली KKR ने हरा दिया था.श्रेयस ने अब तक IPL में कुल 115 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 32.24 के दमदार औसत से 3127 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 21 फिफ्टी जमाई हैं. इससे पहले वो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी कर चुके हैं.

रिटेन- शशांक सिंह (5.5 करोड़) और प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़).
खरीदे- अर्शदीप सिंह, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नेहाल वढेरा, हरप्रीत बरार, विष्णु विनोद, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, मार्को जानसेन, जोश इंग्लिस, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर सिंह, कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, एरॉन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, पायला अविनाश, प्रवीण दुबे

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...