10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeखेल22 साल के अब्दुल्ला शफीक से हारा श्रीलंका, पाकिस्तान ने गाले टेस्ट...

22 साल के अब्दुल्ला शफीक से हारा श्रीलंका, पाकिस्तान ने गाले टेस्ट में रचा इतिहास

Published on

गाले

श्रीलंका ने जब पाकिस्तान के सामने गाले टेस्ट की चौथी पारी में 342 रनों का लक्ष्य रखा तो उसकी जीत पक्की दिख रही थी। इस मैदान पर अभी टेस्ट में 270+ स्कोर चेज नहीं हुआ है, लेकिन श्रीलंका और जीत के बीच में आ गए 22 साल के अब्दुल्ला शफीक । अपना छठा ही टेस्ट मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज शफीक ने क्रीज पर खूंटा गाड़ दिया और पाकिस्तान को 4 विकेट से जीत दिला दी।

टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी खेली
अब्दुल्ला शफीक 160 रन बनाकर नाबाद रहे। यह उनकी टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी है। उन्होंने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेला था। पाकिस्तान को मैच का 5वें दिन 120 और रनों की जरूरत थी। वहीं श्रीलंका को और 7 विकेट चाहिए थे। श्रीलंका को तीन ही विकेट मिले और पाकिस्तान ने लक्ष्य हासिल कर लिया। शफीक ने अपनी पारी में सिर्फ एक छक्का और 7 चौके शामिल थे। कप्तान बाबर आजम ने 55 और मोहम्मद रिजवान ने 40 रनों की पारी खेली। श्रीलंका के खिलाड़ियों ने शफीक के दो आसान कैच भी गिरा दिए।

मैच का हाल
पहली पारी में दिनेश चांदीमल के 76 रनों की बदौलत श्रीलंका ने 222 रन बनाए। पाकिस्तान के 112 रन पर 8 विकेट गिर गए थे। इसके बाद बाबर आजम के शतक ने टीम को 218 रनों तक पहुंचा दिया। दूसरी पारी में श्रीलंका ने अच्छी बल्लेबाजी की। चांदीमल ने 94 और कुसल मेंडिस ने 76 रन बनाकर टीम को 337 रनों तक पहुंचा दिया। श्रीलंका के लिए दूसरा ही टेस्ट खेल रहे बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने एक बार फिर कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 4 विकेट लिए। उनके दो टेस्ट में 21 विकेट हैं।

पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज
यह टीम का टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पाकिस्तान दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले टीम ने श्रीलंका के खिलाफ ही पल्लेकेले में 2015 में 377 रन का लक्ष्य हासिल किया था। पाकिस्तान ने चौथी बार 300+ का लक्ष्य हासिल किया है, इसमें तीन बार श्रीलंका ही विपक्षी टीम थी।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...