13.8 C
London
Sunday, June 7, 2026
HomeखेलT20 वर्ल्ड कप: आखिरकार पाकिस्तान ने चख ही लिया जीत का स्वाद,...

T20 वर्ल्ड कप: आखिरकार पाकिस्तान ने चख ही लिया जीत का स्वाद, लेकिन बाबर नहीं कर सके कमाल

Published on

पर्थ

बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में आखिरकार पहली जीत मिल ही गई। उसने पर्थ में नीदरलैंड्स को 6 विकेट से हराते हुए टूर्नामेंट में अपना खाता खोला। हालांकि, इस मैच में भी उसके कप्तान बाबर आजम का बल्ला कुछ खास नहीं कर पाया तो मोहम्मद रिजवान ने भी स्ट्राइकरेट के मामले में निराश किया। बाबर 4 रन बनाकर आउट हुए, रिजवान ने 49 रन बनाए, लेकिन इसके लिए उन्होंने 39 गेंदों का सामना किया। नीदरलैंड्स की टीम सिर्फ 91 रन बना पाई थी और पाकिस्तान ने 13.5 ओवरों में 4 विकेट खोकर जीत हासिल की। शादाब खान ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके तो 2 विकेट मोहम्मद वसीम ने अपनी झोली में डाले।

नीदरलैंड्स की पारी का रोमांच
इससे पहले पाकिस्तान ने अपनी कसी गेंदबाजी से रविवार को नीदरलैंड्स को 9 विकेट पर 91 रन पर रोक दिया। बाबर आजम की अगुआई वाली टीम के गेंदबाजों ने नीदरलैंड्स के लिये रन जुटाना भारी कर दिया जिसने पर्थ की उछाल भरी पिच पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने नौंवे ओवर तक नीदरलैंड्स के 26 रन पर तीन विकेट झटक लिए थे।

शाहीन शाह की अच्छी बॉलिंग
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (19 रन देकर एक विकेट) ने अपनी रफ्तार और उछाल से नीदरलैंड्स के सलामी बल्लेबाजों को परेशान किया जबकि शादाब खान (22 रन देकर तीन विकेट) ने अपनी लेग स्पिन से उनके लिए मुश्किलें खड़ी कीं। अफरीदी ने तीसरे ओवर में स्टीफन मेबर्ग को आउट कर पहला झटका दिया जो उनकी गेंद पर बल्ला छुआकर फाइन लेग पर मोहम्मद वसीम जूनियर को कैच दे बैठे।

यूं गिरे नीदरलैंड्स के विकेट
छठे ओवर में बास डि लीड को ‘रिटायर हर्ट’ होना पड़ा क्योंकि उनकी दायीं आंख के बिलकुल नीचे उनके चेहरे पर कट लग गया जब हारिस रऊफ (10 रन देकर एक विकेट) की उछाल लेती गेंद उनकी ग्रिल से लग गयी थी। टॉम कूपर और मैक्स ओडोड ने भी निराश किया, जो लगातार ओवरों में शादाब का शिकार बने। कोलिन एकरमैन (27 रन) और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (15 रन) ने 35 रन की भागीदारी निभाकर पारी संभालने का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया जिसमें उन्होंने एक-दो रन लिए और कभी कभार गेंद सीमारेखा के पार पहुंचायी। पर दोनों ही लगातार ओवरों में पवेलियन लौट गए।

शादाब ने एकरमैन को पगबाधा आउट किया जबकि एडवर्ड्स नसीम शाह (11 रन देकर एक विकेट) की गेंद पर फाइन लेग में इफ्तिखार अहमद को कैच दे बैठे। नीदरलैंड्स की आधी टीम 16वें ओवर में 69 रन स्कोर पर पवेलियन पहुंच चुकी थी। यह स्कोर जल्द ही छह विकेट पर 73 रन हो गया जब रोल्फ वान डर मर्व भी रऊफ की 147 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद पर आउट हो गए। वसीम (15 रन देकर दो विकेट) ने 19वें ओवर में दो यॉर्कर पर टिम प्रिंगल और फ्रेड क्लासेन के विकेट झटके। हैट्रिक गेंद पर उन्होंने पॉल वान मीकेरेन को फुल लेंथ गेंद फेंकी जो लेग स्टंप चूक गई।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...