4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलइसे कहते हैं कैच... शुभमन गिल की फील्डिंग के कारण टीम इंडिया...

इसे कहते हैं कैच… शुभमन गिल की फील्डिंग के कारण टीम इंडिया को मिला विकेट, आपने देखा क्या?

Published on

कटक:

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच बाराबती स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड को एक बार फिर फिल साल्ट और बेन डकेट ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद जो रूट और हैरी ब्रूक ने मोर्चा संभाला। इस जोड़ी ने टीम को 150 के पार पहुंचा दिया।

फील्डिंग में शुभमन गिल का कमाल
उपकप्तान शुभमन गिल की फील्डिंग की वजह से भारतीय टीम को तीसरी सफलता मिली। वैसे तो गेंदबाजी हर्षित राणा कर रहे थे लेकिन उन्हें यह विकेट गिल की फील्डिंग की वजह से मिला। 30वें ओवर की चौथी गेंद पर हैरी ब्रूक ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। उनका शॉट गेंदबाज के सिर के ऊपर से मिड ऑफ और मिड ऑन के बीच में गई। गिल मिड ऑफ पर फील्डिंग कर रहे थे। गिल ने पीछे की तरफ भागना शुरू किया और गिरते हुए गेंद को लपका।

ब्रूक एक बार फिर रहे फेल
भारत दौरे पर हैरी ब्रूक अभी तक छाप नहीं छोड़ पाए हैं। उनकी गिनती सबसे बेहतरीन युवा बल्लेबाजों में होती है। लेकिन भारत में उनका बल्ला नहीं चल रहा। टी20 सीरीज की 5 पारियों में वह सिर्फ एक बार 20 के पार पहुंच पाए। दो बार तो सिंगल डिजिट स्कोर बनाकर आउट हुए। वनडे सीरीज के पहले मैच में उनका खाता नहीं खुला। इस मैच में वह स्ट्रगल कर रहे थे। आउट होने से पहले उन्होंने 31 रन बनाए। इसके लिए 52 गेंदों का सामना किया।

सीरीज जीतना चाहेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम इस मैच को अपने नाम कर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीतना चाहेगी। तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले को टीम इंडिया ने चार विकेट से जीता था। इस मैच में जीत से भारत का सीरीज पर कब्जा हो जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच हुई टी20 सीरीज को भारत ने ही अपने नाम किया था।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...