27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeखेलयशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया में अब मिलेगी एंट्री, एक ट्वीट से...

यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया में अब मिलेगी एंट्री, एक ट्वीट से बन गया है माहौल, ये रहा सबूत!

Published on

मुंबई

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला खूब गरज रहा है। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ यशस्वी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए नाबाद 98 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 13 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर इतिहास रच दिया। आईपीएल के इतिहास में यह सबसे तेज फिफ्टी भी है। यशस्वी की इस विस्फोटक बल्लेबाजी को देखकर बीसीसीआई के सचिव जय शाह भी तारीफ किए बिना नहीं रह सके। जय शाह ने मैच के बाद ट्वीट कर यशस्वी की जमकर तारीफ की।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘यशस्वी जायसवाल की शानदार बैटिंग, जिन्होंने आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी लगाई है। उसने अपने के खेल के लिए जबरदस्त धैर्य और जुनून दिखाया है। इतिहास रचने पर बधाई। मुझे उम्मीद है कि आप अपने इस शानदार फॉर्म को आगे भी जारी रखेंगे।’

जय शाह ने यह ट्वीट केकेआर और राजस्थान के बीच मुकाबले के बाद किया। इस ट्वीट के बाद से अब कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगी है। दरअसल यह माना जा रहा है कि आईपीएल के बाद यशस्वी जायसवाल को अब टीम इंडिया में एंट्री मिलने वाली है। हालांकि यह सब सिर्फ अभी अटकलें हैं, लेकिन इससे इंकार भी नहीं किया जा सकता है। यशस्वी जिस तरह के फॉर्म में उससे देखते हुए कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने भी मांग की है उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया जाना जाहिए।

पृथ्वी शॉ की हुई थी वापसी
ऐसा ही एक मामला इसी साल जनवरी महीने की है जब पृथ्वी शॉ घरेलू क्रिकेट में लगातार रन पर रन बना रहे थे। इसी दौरान पृथ्वी के शानदार तिहरे शतक के बाद जय शाह ने भी उनके दमदार की खेल की तारीफ की थी। जय शाह ने पृथ्वी शॉ के लिए भी एक ट्वीट किया था। उनके इस ट्वीट के बाद ही पृथ्वी की टीम इंडिया के टी20 टीम में वापसी हुई थी। हालांकि पृथ्वी टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला था। ऐसे में अब यशस्वी जायसवाल के लिए भी कहा जा रहा है आईपीएल में दमदार खेल के बदौलत उन्हें भी जल्द टीम इंडिया में खेलने का मौका मिल सकता है।

Latest articles

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...

20 जून को जारी होगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त, मध्य प्रदेश के किसानों को मिलेंगे 1,634 करोड़

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता...

गृह क्लेश से परेशान विवाहिता और आर्थिक तंगी से जूझ रहे ऑटो चालक ने की आत्महत्या

भोपाल। राजधानी में लगातार लोगों द्वारा आत्महत्या की जाने के मामले सामने आते जा...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...