9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यपहलगाम आतंकी हमले का असर: यूपी से वापस घर जाएंगे 1800 पाकिस्तानी,...

पहलगाम आतंकी हमले का असर: यूपी से वापस घर जाएंगे 1800 पाकिस्तानी, UP DGP ने जानिए क्या कहा

Published on

लखनऊ

पहलगाम में आतंकियों द्वारा पर्यटकों की हत्या के बाद केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए देश में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए हैं। इसके तहत उत्तर प्रदेश में रह रहे करीब 1800 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें से कई पाकिस्तानी नागरिक ऐसे भी हैं, जो लंबे समय से यूपी में अपने संबंधी के यहां आकर ठहरे थे। वीजा खत्म होने के बाद रुके लोगों को वापस जाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर वे खुद नहीं जाते हैं तो उन्हें निर्देश के आधार पर डिपोर्ट किया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उत्तर प्रदेश में बरेली, रामपुर, बुलंदशहर और वाराणसी समेत कई जिलों में पाकिस्तानी नागरिकों की मौजूदगी दर्ज की गई है। बरेली में 35, रामपुर में 30, बुलंदशहर में 18 और वाराणसी में 10 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की गई है। ये सभी विभिन्न प्रकार के वीजा पर भारत में रह रहे थे।

डीजीपी ने दी जानकारी
डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि राज्य पुलिस केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई कर रही है। सभी जिला पुलिस प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि, अब तक कोई औपचारिक लिखित आदेश नहीं मिला है, लेकिन तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इन्हें रखा गया अलग
अधिकारियों ने बताया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत आवेदन करने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को इस कार्रवाई से अलग रखा गया है। वहीं, जो लोग वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद राज्य में रह रहे हैं या छिपे हुए हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, कुछ पाकिस्तानी नागरिक नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते हैं। बाद में फर्जी दस्तावेजों के सहारे पहचान छुपाने का प्रयास करते हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब ऐसे मामलों पर विशेष निगरानी रख रही हैं।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...