9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्य‘पहले 15 लाख खातों में भिजवा दें’, भाजपा सरकार पर भड़के अखिलेश,...

‘पहले 15 लाख खातों में भिजवा दें’, भाजपा सरकार पर भड़के अखिलेश, कहा- ये जाते-जाते सब कुछ शून्य करके जाएंगे

Published on

लखनऊ

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा 15 लाख खातों में भिजवा दें और गोद लिए गांव की बदहाली जाकर देख लें। सपा मुखिया ने बताया कि जैसे इनका ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ ज़ीरो हो गया वैसे ही ‘ज़ीरो पार्वटी’ का जुमलाई-भाजपाई दावा भी होगा। हमारे देश की महान परंपरा ने ‘ज़ीरो’ गणित के लिए दिया था, जनता के बीच झूठ बांटने के लिए नहीं।

ये सब कुछ शून्य करके जाएंगे
अखिलेश ने कहा कि पावर्टी या कहें ग़रीबी कामों से जाती है, बातों से नहीं और काम में भाजपा सरकार ज़ीरो है। ये जाते-जाते सब कुछ शून्य करके जाएंगे। भाजपाई ‘अंबेडकर गांव’ और ‘लोहिया गांव’ जैसी पुरानी योजनाओं का नाम बदलकर नये तरह से पेश करने का अपना परंपरागत छलावा कर सकते हैं और कुछ नहीं।

गांव की बदहाली जाकर देखें
सपा मुखिया ने कहा कि भाजपाई नया वादा करने से पहले 15 लाख खातों में भिजवा दें और गोद लिए गांव की बदहाली भी जाकर देख लें और पहले हर किसी को घर और हर घर में जल जैसे झूठे वादों पर कई परतों तक जमा हो चुकी धूल को झाड़ें। कम-से-कम ग़रीबों से तो झूठ न बोलें। निंदनीय!

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...