9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यघाटी में गजवतुल हिंद के 2 आतंकी मारे गए, सुरक्षा बलों ने...

घाटी में गजवतुल हिंद के 2 आतंकी मारे गए, सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में क‍िया ढेर

Published on

श्रीनगर

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की। सुरक्षा बलों ने बुधवार को एनकाउंटर में अलकायदा से संबद्ध अंसार गजवतुल हिंद के दो आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान फयाज कुमर और ओवैस खान के रूप में हुई जो कई आतंकवादी हमलों शामिल थे। सुरक्षा बलों ने आतंक‍ियों के पास से दो पिस्तौल, दो पिस्टल मैगजीन, दो ग्रेनेड, 20 पिस्टल राउंड, एक एके-47 मैगजीन और 50-एके जिंदा कारतूस सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा क‍ि अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके के थजीवारा में अनंतनाग पुलिस ने अचानक हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कश्मीर, विजय कुमार ने कहा कि मारे गए आतंकवादी अंसार गजवातुल हिंद (एजीयूएच) से जुड़े थे। कुमार ने ट्वीट किया क‍ि मारे गए आतंकवादियों की पहचान फैयाज कुमार और ओवैस खान के रूप में हुई है, जो आतंकी संगठन एजीयूएच से जुड़े थे। वे 03-07-2022 को चेनीवुडर श्रीगुफवाड़ा में पुलिस कर्मियों पर हमले सहित कई आतंकी हमलों में शामिल थे।

चेनीवुडर श्रीगुफवाड़ा में हमलें में एक पुलिस कर्मी फिरदौस डार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं, दराशिकोह पार्क, बिजबेहरा में 12-08-2022 को हमले में एक पुलिस कर्मी कादिर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, वे 15 जून को पदशाही बाग में एक ग्रेनेड हमले में शामिल थे।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...