17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यहरियाणा में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, रात में...

हरियाणा में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, रात में सोते समय दिया गया वारदात को अंजाम

Published on

कुरुक्षेत्र,

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बीती रात एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई. वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर है. मृतकों में पति, पत्नी, उनका बेटा और बहू शामिल हैं. बुजुर्ग दंपति की गर्दन पर तेज धारदार हथियार से हमला करने के निशान हैं. वारदात के वक्त सभी अपने-अपने कमरों में सो रहे थे.

इस वारदात की जानकारी सुबह हुई, जब परिवार का कोई भी सदस्य घर से बाहर नहीं निकला. पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. परिवार के दो सदस्य खून से लथपथ हालत में मिले. मृतकों की पहचान शाहाबाद के यारा गांव के रहने वाले नैब सिंह, उनकी पत्नी इमरित कौर, बेटा दुष्यंत, बहू अमृत कौर के रूप में हुई है. जबकि नैब सिंह का पोता केशव (13) घायल है.

एक घर के चार लोगों की हत्या से पसरा मातम
इस तरह एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या से पूरे गांव में मातम पसर गया है. फिलहाल परिवार के साथ रात को क्या हुआ, इस बारे में कुछ पता नहीं चला है. स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...