8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यमिट्टी में मिल गए 6 करोड़... मथुरा वाटर टैंक हादसे में जांच...

मिट्टी में मिल गए 6 करोड़… मथुरा वाटर टैंक हादसे में जांच के आदेश, 7 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

Published on

मथुरा ,

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला प्रशासन ने ओवरहेड पानी की टंकी के ढहने की घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. रविवार शाम टंकी गिरने के कारण दो लोगों की मौत हो गई थी और दर्जन भर घायल हो गए थे. हादसे को लेकर कमेटी को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.

दरअसल, बीते दिन घनी आबादी वाले कृष्णा विहार इलाके में ढही टंकी के मलबे में दबने से दो महिलाओं की मौत हो गई थी और 12 लोग घायल हो गए थे. टंकी गिरने के बाद इसकी क्वालिटी को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि इसका निर्माण 3 साल पहले यानि 2021 में ही हुआ था. इस हादसे का सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा गठित जांच कमेटी की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) करेंगे और इसमें उत्तर प्रदेश जल निगम, लोक निर्माण विभाग और वृंदावन नगर निगम के अधिशासी अभियंता सदस्य के रूप में शामिल होंगे.

पैनल द्वारा अपनी रिपोर्ट सौंपने के बाद, जिला मजिस्ट्रेट दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए सरकार को अपनी सिफारिशें भेजेंगे. मजिस्ट्रेट ने कहा कि गंगाजल पेयजल परियोजना के तहत 6 करोड़ रुपये की लागत से जल निगम द्वारा 2021 में टंकी का निर्माण पूरा किया गया था.

2021 में हुआ निर्माण और 2024 में धराशाई
गौरतलब है कि पानी की टंकी गिरने के बाद इसके निर्माण में भ्रष्टाचार की बात सामने आ रही है. क्योंकि, 2021 में ही इस टंकी का निर्माण हुआ था. बताया जा रहा है कि टंकी से लगातार पानी का रिसाव (लीकेज) हो रहा था लेकिन किसी ने इसका संज्ञान नहीं लिया. इसका निर्माण इलाके में गंगा जल पानी की सप्लाई के लिए किया गया था. इस बीच रविवार को रुक-रुक कर हो रही बारिश के दौरान पानी की ये टंकी अचानक भरभराकर गिर गई. जिसके मलबे में कई लोग दब गए.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...