9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यगुजरात के खंभात में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या,...

गुजरात के खंभात में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या, दोषी को डबल फांसी की सजा

Published on

आणंद,

गुजरात के आणंद जिले में स्थित खंभात के एक गांव में अक्टूबर 2019 में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी गला घोंटकर हत्या करने के मामले में खंभात सत्र न्यायालय ने दोषी अर्जुन उर्फ ​​दादो गोहेल को पॉक्सो एक्ट के तहत हत्या का दोषी करार देते हुए डबल फांसी की सजा सुनाई है. पॉक्सो और हत्या के मामले में आरोपी अर्जुन गोहेल को डबल फांसी की सजा सुनाई गई है. इसके साथ ही गुजरात में यह पहली घटना हो गई है, जहां किसी आरोपी को डबल फांसी की सजा सुनाई गई है.

इसके बाद आरोपी को अब फांसी से बचने के लिए पॉक्सो और हत्या के अलग-अलग मामलों में अपील दायर करनी होगी. बता दें कि 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना 28 अक्टूबर 2019 को हुई थी. खंभात के ही गांव में रहने वाला अर्जुन गोहेल ने 7 साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गया था. इसके बाद अर्जुन गोहेल ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी.

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने खंभात सत्र न्यायालय द्वारा आरोपियों को डबल फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद एक्स पर कहा, न्याय हुआ है. आणंद जिले में 7 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के लिए अर्जुन गोहेल को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है. यह एक कठोर फैसला है, जो पीड़ित के परिवार को सांत्वना देता है. अदालत का यह फैसला स्पष्ट संदेश देता है कि गुजरात में इस तरह के जघन्य अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...