9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यलखनऊ के मिनी महल होटल में लड़के-लड़की ने रात में बुक किया...

लखनऊ के मिनी महल होटल में लड़के-लड़की ने रात में बुक किया रूम, सुबह फंदे से लटकता मिला दोनों का शव

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाका इलाके में स्थित मिनी महल होटल में एक प्रेमी युगल की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों रविवार की रात होटल पहुंचे और वहां स्टे के लिए कमरा बुक किया। सुबह जब होटल कर्मियों ने दरवाजा नॉक किया तो नहीं खुला। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा बंद ही रहा। फिर होटल मैनेजर ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। होटल स्टाफ की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। इस दौरान वहां का नजारा देख सभी दंग रह गए।

पुलिस ने बताया कि रात में किसी वक्त दोनों ने फांसी लगाई होगी, उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। DCP मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। दोनों के पास मिले कागजात से उनकी पहचान हुई है। लड़के का नाम मुन्ना (19) निवासी बहराइच और लड़की का नाम निकिता (19) निवासी जौनपुर है। आधार कार्ड पर पता मिला है, लेकिन केयर ऑफ में पिता का नाम नहीं है। DCP ने बताया कि कोई सुसाइड नोट भी पुलिस को मौके से नहीं मिला है।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर की जांच
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। वहां दोनों की लाश फंदे पर लटकती मिली। होटल के मैनेजर विकास ने बताया कि रविवार रात करीब 7:30 बजे दोनों यहां आए थे और कमरा बुक किया था। वो सिर्फ एक बार पानी लेने के लिए निकले और उसके बाद बाहर नहीं आए। सुबह चेक ऑउट के लिए होटल का स्टाफ जब कमरे पर गया तो कोई रिस्पांस नहीं मिला।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...