10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यपटना में भीड़ ने हमला कर पुलिस जीप फूंकी, हादसे में ट्रैक्टर...

पटना में भीड़ ने हमला कर पुलिस जीप फूंकी, हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत से गुस्सा थे लोग

Published on

मनेर,

पटना से सटे दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के उसरी बाजार में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई. मौत से गुस्साए लोगों ने घटना स्थल पर पहुंची शाहपुर थाना की गश्ती वाहन पर आक्रोशित ग्रामीणों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया. साथ ही पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया. इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के कई थानों की पुलिस दानापुर एसडीएम और एएसपी भी मौके पर पहुंचे.

इधर, ग्रामीणों का आरोप है कि उसरी बाजार में शाहपुर थाना की पुलिस अवैध वसूली करता है. इस कारण प्रतिदिन रात के अंधेरे में पुलिस टीम ट्रैक्टर और ट्रकों से अवैध वसूली करता है. आज भी ट्रैक्टर चालक अवैध वसूली से बचने के लिए भाग रहा था. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और ट्रैक्टर पलट गई. इस वजह से उसकी मौत हो गई.

घटना के संबंध मे दानापुर एएसपी सुश्री दीक्षा ने बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र की उसरी बाजार में ट्रैक्टर पलटने से एक चालक की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पहुंची. गश्ती टीम पहले पहुंची थी. इस पर हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने वाहन पर हमला किया गया और आग लगा दी. इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हैं. फिलहाल पुलिस कैंप कर रही है. साथ ही आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है .

वहीं अवैध वसूली के मामले पर एएसपी ने बताया कि जो भी इसमें दोषी होंगे, उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सीसीटीवी के आधार पर जांच की जारी है और माहौल शांत होने को लेकर लोगों से अपील की जा रही है.

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...