13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यसमोसे में निकला ब्लेड का टुकड़ा... दुकान से खरीदा नाश्ता, मसाले में...

समोसे में निकला ब्लेड का टुकड़ा… दुकान से खरीदा नाश्ता, मसाले में गंदगी देख सिहर उठा ग्राहक

Published on

टोंक ,

अगर आप सर्द मौसम में गर्मा गर्म समोसों का स्वाद लेने के मूड में हैं तो सावधान! जी हां, उसके मसाले में शेविंग ब्लेड भी हो सकती है. सुनकर चौंक गए न आप? राजस्थान टोंक जिले के निवाई कस्बे में ऐसा ही कुछ हुआ एक प्रतिष्ठित जैन नमकीन भंडार के यहां से कचौरी, मिर्ची बड़े और समोसे ख़रीदने वाले ग्राहक व होमगार्ड जवान रमेश वर्मा के साथ.

पूरा वाकया बीते दिन का है. ग्राहक रमेश वर्मा ने घर पहुंचने के बाद जैसे ही परिजनों को दोने-प्लेट में रखकर समोसों को तोड़ना शुरू किया, तो एक समोसे के स्टफिंग में मौजूद शेविंग ब्लेड के टुकड़े को देखकर चौंक गए.

नमकीन भंडार की इतनी बड़ी लापरवाही देख ग्राहक रमेश जब उलाहना देने पहुंचे तो दुकानदार ने बजाय उन्हें संतुष्ट करने के वहां से भगा दिया. रमेश वर्मा इसके बाद सीधा पुलिस थाने पहुंचा और वहां समोसे के मसाले में ब्लेड दिखाते हुए दुकानदार के खिलाफ अपनी शिकायत सौंप दी.

पीड़ित रमेश वर्मा ने इस मामले में जिला मुख्यालय स्थित जिला खाद्य अधिकारी को भी मोबाइल पर मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय से जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर अपनी टीम के साथ निवाई पहुंचे.

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जैन नमकीन भंडार पर समोसे और चटनी के सैंपल लिए जाने की कार्रवाही की. बताया कि ब्लेड मिले समोसे को सैंपल के लिए जब्त करते हुए वहां चटनी और समोसा कचोरी मसाले के भी सैंपल लिए गए हैं. खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दुकान में मिली गंदगी को लेकर भी मालिक को नोटिस जारी किया जाएगा. इधर पुलिस ने भी अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

वहीं, पुलिस थाना निवाई के एसएचओ हरिराम वर्मा ने बताया कि पीड़ित रमेश वर्मा होमगार्ड हैं. उन्होंने जैन नमकीन भंडार से समोसे खरीदे थे. उन्हें एक समोसे में ब्लेड का टुकड़ा मिला है. जब वह दुकानदार के पास शिकायत करने गए तो उन्हें भगा दिया गया. हमें शिकायत मिली है. जांच कर रहे हैं.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...