8.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यस्‍कूल बस से निकला 80 किलो वजनी अजगर, भाग खडे़ हुए ड्राइवर-कंडक्‍टर

स्‍कूल बस से निकला 80 किलो वजनी अजगर, भाग खडे़ हुए ड्राइवर-कंडक्‍टर

Published on

रायबरेली

रायबरेली के रेयान इंटरनेशनल स्कूल की बस में रविवार को एक अजगर पाया गया। इसकी जानकारी होने पर स्कूल के बस चालकों में हड़कंप मच गया। इसके बाद बस चालकों ने पुलिस को सूचना दी, जैसे ही यह सूचना प्रशासन को मिली फौरन ही सिटी मजिस्ट्रेट एवं सदर सीओ सहित वन विभाग के कर्मचारियों की एक टीम मौके पर पहुची और अजगर को बस से निकाल लिया गया। अजगर को पकड़ने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अजगर लगभग साढे़ ग्‍यारह फीट लंबा और 80 किलो वजनी था।

रविवार को छुट्टी होने की वजह से स्कूल की सभी बसें खड़ी थीं। स्कूल की एक बस पास के एक गांव के पास खड़ी थी। रविवार का दिन होने के कारण सुबह से ही बसों की सफाई और मरम्मत का काम चल रहा था। इस बीच गांव के पास खड़ी एक बस में ग्रामीणों ने विशाल अजगर को चढ़ते हुए देखा। अजगर बस में घुसकर सीट के नीचे बैठ गया। उसके बाद वहां भगदड़ मच गई। मामले की सूचना स्कूल के प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई।

स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। उसके बाद नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा, सीओ सिटी बंदना सिंह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर विभाग से टीम को बुलवाया। उसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को बस से पकड़ा गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस अजगर को किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...