12.9 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यबिहार में अनोखी प्रेम कहानी को मिली मंजिल! पति नहीं, अब प्रेमी...

बिहार में अनोखी प्रेम कहानी को मिली मंजिल! पति नहीं, अब प्रेमी मुस्तफा के साथ रहेंगी मंती देवी

Published on

बांका

वैलेंटाइन डे पर एक अनोखी प्रेम कहानी को मंज़िल मिल गई। विवाहिता मंती देवी अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमी मुस्तफा के साथ भाग गई थी। बीते एक महीने से दोनों हैदराबाद में रह रहे थे। इधर मंती देवी के पति सुनील भुंजार ने टाउन थाना में मुस्तफा पर पत्नी के अपहरण का केस दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंती को हैदराबाद से बरामद किया और कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट में मंती ने प्रेमी संग रहने की जताई इच्छा
कोर्ट में पेशी के दौरान मंती देवी ने प्रेमी मुस्तफा के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद कोर्ट ने उसे प्रेमी के साथ जाने की इजाजत दे दी। मुस्तफा पहले से शादीशुदा है। उसकी शादी 20 साल पहले बीबी लाखो से हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं।

इस मामले में एक और चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब कोर्ट में मुस्तफा की पहली पत्नी लाखो भी पहुंची। उसने मंती के साथ रहने को मंजूरी दी और कहा कि वह उसे सौतन नहीं, बल्कि बहन की तरह रखेगी।

पुणे में साथ मजदूरी के दौरान परवान चढ़ा प्यार
मुस्तफा और मंती का प्रेम संबंध पुणे में मजदूरी के दौरान शुरू हुआ। मंती के पति और मुस्तफा एक ही जगह काम करते थे। इसी दौरान मुस्तफा, मंती पर फिदा हो गया और दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं।

कोर्ट के आदेश पर मुस्तफा के घर भेजी गई मंती
इस पूरे मामले पर अनुसंधानकर्ता एसआई संगीता कुमारी ने बताया कि मुस्तफा पहले से शादीशुदा है। उसकी पहली पत्नी लाखो ने भी मंती को स्वीकार कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर मंती को उसकी इच्छा के अनुसार मुस्तफा के घर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि कोर्ट में मुस्तफा की पहली पत्नी लाखो ने भी मंती के साथ रहने की मंजूरी दी और कहा कि वह उसे सौतन नहीं, बल्कि बहन की तरह रखेगी।

Latest articles

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...

भोपाल में जल संकट: गर्मी की शुरुआत में ही मचा त्राहि-त्राहि, झुग्गी बस्तियों में टैंकरों के भरोसे जनता

भोपाल। राजधानी में गर्मी का पारा चढ़ते ही पेयजल की किल्लत ने विकराल रूप...

More like this

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...