8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यमहिला से अवैध संबंध के शक में युवक की पेड़ से बांधकर...

महिला से अवैध संबंध के शक में युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, थाना प्रभारी निलंबित

Published on

जालौन

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के में एक बेहद हैरतअंगेज घटना सामने आई है। जहां तीन दबंगों ने एक युवक को अवैध संबंधों के संदेह में पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी और हल्का इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है।

वारदात रविवार देर शाम की बताई जा रही है। यह घटना तब हुई जब पीड़ित सुजीत कुमार अपने घर लौट रहा था। गांव के तीन व्यक्तियों मिठाईलाल, सुमित कुमार और भूरे ने उस पर घात लगाकर हमला किया और उसे रस्सियों से एक पेड़ से बांध दिया। इसके बाद उन्होंने डंडों से उसकी निर्मम पिटाई की। आरोप है कि तीनों ने सुजीत पर गांव की एक महिला से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया और तालिबानी अंदाज में उसे सजा दी। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
जैसे ही पीड़ित के परिजनों को घटना की जानकारी मिली, उन्होंने गोहन थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुजीत को छुड़ाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक उसकी हालत अब स्थिर है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

थाना प्रभारी और हल्का इंचार्ज निलंबित
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कड़ी कार्रवाई की। गोहन थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार यति और हल्का प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इन पर मामले में लापरवाही बरतने और उचित धाराओं में केस दर्ज न करने का आरोप है।
आपके अनुसार, इस घटना में पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए क्या करना चाहिए?

जालौनपुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कार्रवाई की जा रही है। जिन पुलिस अधिकारियों ने लापरवाही बरती, उन्हें भी नहीं छोड़ा जाएगा।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...