10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड में युवक ने लगाया पाकिस्तानी आर्मी जिंदाबाद का नारा, पुलिस ने...

उत्तराखंड में युवक ने लगाया पाकिस्तानी आर्मी जिंदाबाद का नारा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Published on

हरिद्वार/देहरादून

हरिद्वार जनपद के पथरी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पाकिस्तान आर्मी का वीडियो लगाया, जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ था। यह स्टेटस देखने के बाद स्थानीय निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को इस संबंध में शिकायत कर दी। इसके बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और माहौल बिगड़ने से पहले ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

सम्प्रीत पुत्र सोहन सिंह निवासी नसीरपुर खुर्द ने थाना पथरी में एक शिकायत दर्ज करायी थी कि अनस नाम का एक युवक जो कि ग्राम जसोदरपुर पथरी में अपने मामा के घर रिश्तेदारी में आता रहता था। उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक वीडियो लगाई गई है जो पाकिस्तान आर्मी से संबंधित है। इस वीडियो पऱ पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ था।

हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार
सम्प्रीत की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल थाना पथरी पर आरोपी युवक के खिलाफ 241/25 धारा 152,196 बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए ताकि माहौल को खराब होने से रोका जा सके। गठित पुलिस टीम ने आरोपी अनस पुत्र मुन्तजिर, निवासी ग्राम जटोल, थाना देवबंद, उत्तर प्रदेश को देवबंद ग्राम जटोल से अपनी गिरफ्त में ले लिया। इसके साथ ही आरोपी के मोबाइल क़ो भी कब्जे में लिया गया। वहीं हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि देश विरोधी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इससे पहले हरिद्वार में एक और घटना का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें जगह-जगह सड़क पर पाकिस्तान के झंडे के स्टीकर सड़क पर चिपके हुए थे। पहलगाम हमले के बाद से उत्तराखंड के तमाम क्षेत्रों में आतंक के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट रहा है। इसी के तहत हरिद्वार में युवाओं ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में एक रैली निकाली और अपनी नाराजगी जाहिर करी। विरोध करने वाले इन प्रदर्शनकरियों में से किसी ने पाकिस्तान के झंडे जैसा स्टिकर सड़क पर चिपका दिया।

लोगों में पाकिस्तान के लिए गुस्सा
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इन स्टीकरों को सड़क से हटाया। इस संबंध में सीओ ज्वालापुर अवनीश वर्मा ने बताया कि जिन लोगों ने झंडे लगाए थे उनकी पहचान के लिए जांच की जा रही है। यह मामला कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध के रूप में देखा जा रहा है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...